6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यओडिशा : आदिवासी लड़की के साथ दरिंदगी, 4 युवकों ने किया सामूहिक...

ओडिशा : आदिवासी लड़की के साथ दरिंदगी, 4 युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Published on

कोरापुट,

ओडिशा के कोरापुट जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दरिंदगी किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. वहां 14 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया है. मंगलवार को पुलिस ने इस वारदात के बारे में जानकारी दी.

यह घटना शनिवार रात को हुई जब लड़की अपने दोस्तों के साथ ‘जात्रा’ या गांव के थिएटर में गई थी. जिले के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जब वह शौच के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर आई तो चार आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी उस लड़की को अगवा करके पास की एक पहाड़ी पर ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया. लड़की के पिता ने बताया कि जब आरोपी अपराध करने के बाद भाग गए तो बामुश्किल लड़की अपने घर लौटी. और उसने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई.

लड़की की बात सुनकर घरवाले सकते में आ गए. वे पीड़िता को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और वहां सोमवार को लक्ष्मीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलसि ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों को पड़ोसी रायगढ़ जिले के काशीपुर थाने से हिरासत में ले लिया.

पुलिस अफसर ने बताया कि चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पीड़िता की कोरापुट जिला मुख्यालय अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई है. कोरापुट के पुलिस अधीक्षक रोहित वर्मा के नेतृत्व में एक टीम मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this