6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यये भारत है.... कहां चढ़ोगे भाई? ट्रेन रुकते ही उमड़ पड़े लोग,...

ये भारत है…. कहां चढ़ोगे भाई? ट्रेन रुकते ही उमड़ पड़े लोग, गेट जाम और फिर सामने आई ये तस्वीर

Published on

नई दिल्ली,

कल माघ पूर्णिमा है, और इस मौके पर महाकुंभ में शाही स्नान है. इस मौके पर श्रद्धालु हर हाल में प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं. इस कड़ी में मंगलवार को बिहार के गया रेलवे स्टेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीर बयां कर रही हैं कि स्टेशन पर किस कदर भीड़ उमड़ पड़ी है.

गया रेलवे जंक्शन पर महाकुंभ जाने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी. स्टेशन पर भीड़ होने की वजह से यात्री जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक को पार करते दिखे. यही नहीं, ट्रेन में सीट लिए के लिए इमरजेंसी खिड़की से यात्री अंदर घुसने लगे.

महाकुंभ जाने वाले की उमड़ी भीड़
दरअसल, बिहार के गया रेलवे जंक्शन पर महाकुंभ जाने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है. गया जंक्शन पर मंगलवार को गया से नई दिल्ली जाने वाली महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर लगते ही भीड़ बेकाबू हो गई. प्लेटफार्म पर ट्रेन लगते ही महाकुंभ जाने वाले यात्री कोच में घुसने के लिए उमड़ पड़े. दर्जनों यात्री ट्रेन के इमरजेंसी खिड़की से अंदर जाते दिखे.

यही नहीं, प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते दिखे, वहीं भीड़ का अलाम यह था कि प्लेटफार्म पर जाने का रास्ता करीब आधे घंटे तक जाम रहा.

खिड़की पर लटके दिखे यात्री
वहीं दरवाजा पर भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ लोग गेट पकड़कर लटक गए. महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन के सभी कोच में काफी ज्यादा भीड़ थी. एसी कोच से लेकर जनरल डिब्बे तक महाकुंभ जाने वाले यात्रियों से भर गई. सभी कोच के दरवाजे पर सैकड़ों यात्री खड़े दिखे. टॉयलेट का रास्ता भी जाम हो गया. एक तरह से ट्रेन के अंदर पैर रखने के जगह नहीं थे.

भीड़ को काबू में करने के लिए RPF और जीआरपी के जवान प्लेटफार्म पर तैनात थे. सुरक्षाबल दरवाजों पर लटके यात्रियों को उतारने, और अंदर जाने की अपील करते दिखे. लेकिन कोच के अंदर इतनी ज्यादा भीड़ थी कि लोग दरवाजे पर लटके दिखे और इसी तरह ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई.

AC कोच में भी एक-एक सीट पर कई लोग बैठे दिखे. एसी कोच में सफर कर रहे यात्री रमेश कुमार ने बताया कि उनका B2 कोच में सीट है, उनकी सीट पर कई लोग पहले से बैठे थे, उन्हें जबरन खाली कराना पड़ा. वहीं अमित कुमार नाम के यात्री ने बताया कि उनका स्लीपर कोच में बर्थ है, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा है कि वो अपनी बर्थ तक नहीं पहुंच पा रहे. जबकि जनरल टिकट वाले स्लीपर और AC कोच में जबरन सफर कर रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this