16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यCM नीतीश के बेटा की राजनीतिक एंट्री पर घमासान, निशांत हरनौत से...

CM नीतीश के बेटा की राजनीतिक एंट्री पर घमासान, निशांत हरनौत से लड़ेंगे चुनाव? कांग्रेस कार्यकर्ता ने दी चुनौती

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर पटना में विरोध के पोस्टर लग गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता रवि गोल्डन कुमार ने ये पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाए हैं। पोस्टर में 2025 के विधानसभा चुनाव में हरनौत सीट से निशांत के चुनाव लड़ने की अटकलों का विरोध किया गया है। रवि गोल्डन ने खुद को प्रजा का बेटा बताते हुए निशांत को राजा का बेटा बताया है। उन्होंने चुनौती दी है कि अगर निशांत चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।

निशांत कुमार के हरनौत से चुनाव लड़ने की संभावना
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भले ही अभी सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, लेकिन उनके नाम की चर्चा शुरू हो गई है। पटना में लगे पोस्टरों ने इस चर्चा को और हवा दे दी है। पोस्टर में साफ़ तौर पर 2025 के विधानसभा चुनाव में निशांत के हरनौत से चुनाव लड़ने का अनुमान लगाया गया है और इसका विरोध किया गया है।

हरनौत सीट पर 2025 में महामुकाबले का संकेत
पोस्टर में एक तरफ निशांत कुमार की तस्वीर है और दूसरी तरफ रवि गोल्डन कुमार की। पोस्टर में दोनों के बीच हरनौत विधानसभा क्षेत्र से 2025 में मुकाबला दिखाया गया है। एक तरफ तीर का निशान (जेडीयू) और दूसरी तरफ कांग्रेस का हाथ का निशान है। पोस्टर पर लिखा है- ‘राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा। हरनौत की जनता जिसको चाहेगी राजा वही बनेगा।’

नीतीश-निशांत के साथ राहुल गांधी और रवि गोल्डन की तस्वीर
पोस्टर में सबसे ऊपर नीतीश कुमार और निशांत की साथ में तस्वीर है। उसके ठीक बगल में राहुल गांधी और रवि गोल्डन की तस्वीर है। इससे साफ़ है कि रवि गोल्डन कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और वो निशांत के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। यह पोस्टर नीतीश कुमार के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि अगर उनके बेटे राजनीति में आते हैं, तो उन्हें कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this