16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यबिहार : डिब्बे के गेट खुलवाने अंदर बैठे यात्रियों को मारे बांस...

बिहार : डिब्बे के गेट खुलवाने अंदर बैठे यात्रियों को मारे बांस ही बांस… महाकुंभ की बेकाबू भीड़ का अमानवीय कृत्य

Published on

कटिहार ,

ट्रेनों में कटिहार के रास्ते जोगबनी से प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अनियंत्रित देखी जा रही है. इसी दौरान जोगबनी से दिल्ली जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस में भीड़ का हाल बेहाल है और कटिहार प्लेटफॉर्म पर इसी ट्रेन में यात्री चढ़ने को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों ने कोच दरवाजे की खिड़की से बांस (Bamboo) से अंदर भीड़ को धक्का देते देखा जा रहा है. रेल प्रशासन भी इसको नियंत्रित करने में विफल साबित हो रहा है.

वायरल वीडियो कटिहार रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि रेल प्रशासन नहीं कर रहा है. इस अमानवीय हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद से कटिहार रेल प्रशासन चुस्त नजर आने लगा है. अब स्टेशन पर रेल पुलिस ने यात्रियों को चढ़ने और उतरने की सुविधा को ध्यान में रखा गया है और ऐसे में बिना रिजर्वेशन के यात्रियों को ट्रेन में सफर नहीं करने के लिए माइक से अनाउंसमेंट किया जा रहा है.

वहीं, कटिहार रेल मंडल के ADRM मनोज कुमार सिंह ने वायरल वीडियो की पुष्टि करने से मना कर दिया है. भीड़ के अंदेशा को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपीएफ की मदद लेकर श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान पूर्ण सुरक्षा देने की बात कही है. एडीआरएम ने कहा है कि वास्तविक यात्रियों को ट्रेन में जरूर चढ़ाया जाएगा.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this