15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्य'महाकुंभ में अपनी श्रद्धा से जाना चाहिए', प्रयागराज जाने के सवाल पर...

‘महाकुंभ में अपनी श्रद्धा से जाना चाहिए’, प्रयागराज जाने के सवाल पर पूर्व सीएम ने ऐसा दिया जवाब

Published on

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पूरी कैबिनेट के साथ 13 फरवरी को कुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं। सीएम साय ने दावा किया था कि कांग्रेस के कुछ विधायक भी हमारे साथ जाएंगे। इस मामले में सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ सरकार के कुंभ स्नान के निमंत्रण पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महाकुंभ में अपनी श्रद्धा से जाना चाहिए। दान भी देना है तो अपने जेब से देना चाहिए। धर्म-कर्म करने जाना चाहिए तो अपने पैसे से जाना चाहिए। आज तो रविदास जयंती है उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। पहले मन को साफ रखना तभी पुण्य मिलेगा।

भूपेश बघेल ने कहा कि मन साफ नहीं है तो कुछ भी कर ले कुछ लाभ नहीं मिलेगा। वहां अव्यवस्था है, जिनको व्यवस्था करना है वे लोग महाकुंभ में अपने आप को प्रचारित करने के लिए बार-बार दौरा कर रहे हैं। शासन का काम व्यवस्था बनाना है अपने आपको प्रचारित करना नहीं है। जब सरकारें नहीं थी तब भी महाकुं होता था, सरकारें हैं तब भी हो रहा है। जनसंख्या बढ़ी है तो उसके हिसाब से व्यवस्था करना था।

पहले मन की मलीनता को दूर करें
भूपेश बघेल ने कहा कि पहले मन की मलीनता को दूर कर लें उसके बाद गंगा में डुबकी लगाएं तो पुण्य मिलेगा। आपका मन मलीन है तो पुण्य नहीं मिलेगा। वहीं, बागेश्वर बाबा के बयान पर उन्होंने कहा कि मोक्ष हमारे धर्म में सबसे आखिरी है।

निकाय चुनावों में किया जीत का दावा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। भूपेश बघेल ने कहा- नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हो गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए पर मतदाताओं को तकलीफ हुई क्योंकि वार्ड का परीसिमन गलत तरीके से किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बहुत अच्छे ढंग से चुनाव लड़ा। सभी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिलेगी और नगर निगमों में भी अच्छे रिजल्ट आयेंगे।

मंत्री के भाई के वीडियो पर क्या कहा
मंत्री लखन लाल देवांगन के भाई द्वारा घर में घुसकर महिला को थप्पड़ मारने के सवाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ये इतने दबंग हो गये हैं कि भूल गये हैं कि सामने महिला है कि पुरूष है। खुलेआम कानून हाथ में ले रहे हैं। कानून है तो कार्यवाही होना चाहिए। वहीं, राजधानी में 60 लाख की डकैती पर उन्होंने कहा चुनाव के दिन राजधानी में इतनी बड़ी घटना हो गई। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। राजधानी में रोज गोली चल रही है। हत्या हो रही हैं और रेप के केस आ रहे हैं।

धान खरीदी पर बोला हमला
भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन रखा गया था लेकिन राज्य में 149 145 लाख मीट्रिक टन ही धान खरीदी गई। टोकन की कमी, बारदाने की कमी के कारण किसानों को समय पर धान बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी रही जिस कारण से सरकार को झुकना पड़ा और धान खरीदी करनी पड़ी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...