15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यघर में चल रही शादी की तैयारियों के बीच पहुंची जवान मुकेश...

घर में चल रही शादी की तैयारियों के बीच पहुंची जवान मुकेश सिंह के शहादत की खबर, मचा कोहराम

Published on

जम्मू

जम्मू में मंगलवार को लाइन ऑफ कंट्रोल के पास आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए सांबा जिले के मुकेश सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया. जिस समय परिवार वालों को मुकेश सिंह के शहादत की खबर मिली उस समय उनके घर पर उनकी शादी से पहले की पूजा चल रही थी.

जम्मू के सांबा जिले के बरी कमीला गांव के मुकेश सिंह के घर मंगलवार दोपहर बाद तक शादी की खुशियां और पूजा पाठ चल रहा था. 18 अप्रैल को मुकेश सिंह की शादी होनी थी. शादी से पहले घर में देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना और लंगर चल रहा था. घर में सभी रिश्तेदार और मेहमान जुटे हुए थे और हंसी-खुशी का माहौल था.

तभी अचानक घर में आए एक फोन ने पूरी खुशियों पर पानी फेर दिया. दरअसल, फोन भारतीय सेना की तरफ से था और इस परिवार को यह जानकारी दी गई कि मुकेश सिंह एलओसी पर हुए एक आईडी धमाके में घायल हो गए हैं. मुकेश के रिश्तेदार और गांव के सरपंच मुख्तियार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही मुकेश के घर में पूजा पाठ चल रहा था. सब लोग शादी की खुशियों में झूम रहे थे और पूजा पाठ के बाद परिवार में लंगर भी रखा था.

मुख्तियार सिंह के मुताबिक मुकेश 28 जनवरी को ही घर से वापस गया था. शादी से पहले जवान घर के पास एक और घर बना रहा था, लेकिन तभी भारतीय सेना की तरफ से एक फोन आया इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. उन्होंने बताया कि इस फोन के बाद सभी लोग बेटे मुकेश को देखना चाहते थे लेकिन सेना को तरफ से उन्हें बताया गया कि जल्द ही उन्हें मुकेश की सेहत का अपडेट दिया जाएगा.

लेकिन जैसे ही परिवार को मुकेश की शहादत का पता लगा परिवार पर मानो गमो का पहाड़ टूट पड़ा. उन्होंने बताया कि मुकेश सिंह केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव के लिए एक आदर्श थे. उन्होंने बताया कि वह जब भी गांव आता तो गांव के युवाओं को खेल और खेलकूद के प्रति जागरूक करता.

उन्होंने बताया कि मुकेश की शादी 18 अप्रैल को आरएस पुरा की एक लड़की से तय की गई थी. मुकेश ने शादी से पहले ही अब छुट्टी पर आना था और उससे पहले घर में शादी की रस्में चल रही थी. वहीं भारतीय सेना ने आज इस हमले में शहीद हुए कैप्टन और जवान को श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि के बाद दोनों के पार्थिव शरीर उनके गांव भेजें गए. मुकेश का अंतिम संस्कार उनके गांव में ही किया गया.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this