12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यअब कुंभ में वायरल हुए बिजनेसमैन बाबा, दावा- 500-700 करोड़ तो सीज...

अब कुंभ में वायरल हुए बिजनेसमैन बाबा, दावा- 500-700 करोड़ तो सीज पड़े हैं, अरबों का बिजनेस है

Published on

नई दिल्ली,

14 जनवरी से प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में कई बाबा वायरल हुए हैं. हर बाबा की अपनी कहानी है, जिस वजह से वे सुर्खियां बटोर रहे हैं. ऐसे में एक और बाबा खबरों में आ गए हैं, जो दावा कर रहे हैं कि उनका अरबों का बिजनेस था, जिसे छोड़कर अब वो भगवान की शरण में आए हैं. अब ये बिजनेसमैन बाबा के नाम से फेमस हो रहे हैं.

वायरल हो रहे कई वीडियो में बड़े बिजनेसमैन होने का दावा कर रहे हैं और अब उनका कहना है कि एक वक्त उन्होंने काफी पैसा कमाया था और अब वे गरीबी में रहना चाहते हैं. इंस्टाग्राम पर बिजनेसमैन बाबा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो अलग अलग दावा कर रहे हैं.

‘300 करोड़ का बिजनेस किया है’
एक वीडियो में बिजनेसमैन बाबा कह रहे हैं, ‘बिजनेस किया है, हजारों करोड़ों का बिजनेस किया है. रोज का 200-300 करोड़ का बिजनेस भी किया है. जो सुख पायो राम भजन में, वो सुख नहीं अमीरी में, मन मेरा लाग्यो फकीरी में. फकीरी में मुझे आनंद आ रहा है.’ इसके साथ ही वे कई वीडियो में दूसरे साधु संतों को कंबल, शॉल बांटते हुए और दान करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

‘500-700 करोड़ तो सीज पड़े हैं’
इसके साथ ही एक वीडियो में वे कह रहे हैं कि ईडी के पास 500-700 करोड़ रुपये अभी भी सीज पड़े हैं. मुझे कोई मोह माया नहीं है. अभी एक व्यक्ति मुझे 10 रुपये दे रहा था, तो मैं उस व्यक्ति को कहा कि पैसों को त्यागकर ही मैं यहां आया हूं.’बिजनेसमैन बाबा के दावों वाले वीडियो में कई प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं और कई लोग उनके दावों को झूठे भी बता रहे हैं. वहीं, बाबा के बिजनेस और उनके फर्म के नाम आदि की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

बता दें कि अभी तक कुंभ में बिजनेसमैन बाबा से लेकर आईआईटी वाले बाबा, स्कोर्पियो वाले बाबा, रुद्राक्ष वाले बाबा, कांटों पर लेटे रहने वाले बाबा, एक हाथ उठाए रखने वाले बाबा, बंदर वाले बाबा, कबूतर वाले बाबा जैसे कई बाबा फेमस हुए हैं.इसके साथ ही कुंभ में कई बिजनेस करने वाले लोग भी चर्चा में रहे, जिसमें मोनालिसा का नाम सबसे ऊपर है. मोनालिसा की इतनी चर्चा हुई कि उन्हें एक फिल्म भी ऑफर हो गई.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this