12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्य'ऐसे तो नरक में कोई बचेगा नहीं, स्‍वर्ग हाउसफुल हो जाएगा', महाकुंभ...

‘ऐसे तो नरक में कोई बचेगा नहीं, स्‍वर्ग हाउसफुल हो जाएगा’, महाकुंभ पर अफजाल अंसारी के बिगड़े बोल

Published on

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ स्नान को लेकर गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी का आपत्तिजनक बयान सामने आया है। शादियाबाद में संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी ने कहा- ‘मान्यता है कि संगम तट पर नहाकर व्यक्ति का पाप धुल जाएगा, पाप धुल जाएगा इसका मतलब आगे बैकुंठ में जाने का रास्ता खुल जाएगा। ‘ऐसे में जो भीड़ देखने को मिल रही उससे लगता है कि अब नर्क में कोई बचेगा ही नहीं और उधर हाउसफुल हो जाएगा।’

अंसारी ने महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित बयान दिया है। कार्यक्रम के दौरान मंच से अफजाल अंसारी।लोगों से मुखातिब थे।इस दौरान सांसद अंसारीने कहा कि मान्यता के अनुसार संगम तट पर स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। बैकुंठ जाने का रास्ता खुल जाता है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में उमड़ी भीड़ को देखकर लग रहा है कि अब नर्क में कोई नहीं बचेगा। स्वर्ग हाउसफुल हो जाएगा।

अंसारी ने ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ पर भी बयान दिया। उन्होंने बताया कि 15-20 साल के युवा ट्रेनों के शीशे तोड़ रहे हैं। जिससे महिलाएं और बच्चे भयभीत हैं। टीटी अपनी वर्दी उतार कर रख रहे हैं ।पुलिस भी परेशान है।उन्होंने भगदड़ की स्थिति का भी जिक्र किया। सांसद अंसारी ने लोगों की मौत की बात कही।उन्होंने कहा कि सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया। वापस लौटने वाले यात्री भगदड़ के दौरान हुई मौतों के बारे में बता रहे हैं।

बाबते चले कि 2024 के लोकसभा चुनावों में अफजाल अंसारी सांसद निर्वाचित हुए हैं। 2024 के चुनाव में वह समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़े थे।वहीं 2019 के चुनाव में उन्हें सपा ,बसपा और आरएलडी के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतर गया था। उन्हें बीएसपी के सिंबल पर चुनाव लड़ने का अवसर मिला था ।अफजाल अंसारी 2019 और 2024 में सांसद अलग-अलग कि चुनावी सिंबल पर सांसद निर्वाचित हुए है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this