6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यजो हमारे और केजरीवाल के साथ हुआ वही नीतीश-नायडू के साथ हो...

जो हमारे और केजरीवाल के साथ हुआ वही नीतीश-नायडू के साथ हो सकता है…आदित्य ठाकरे दिल्ली में क्या बोले

Published on

मुंबई

दिल्ली विधानसभा चुनावों नतीजों के बाद राजधानी के दौरे पर पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। आदित्य ठाकरे ने दिल्ली में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। वह बुधवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मिले थे। ठाकरे ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि देश में अब लोकतंत्र रहा। ठाकरे ने कहा कि केजरीवाल जी और कांग्रेस के साथ जो हुआ, वह भविष्य में नीतीश जी, आरजेडी और चंद्रबाबू जी नायडू के साथ भी हो सकता है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि लोकतंत्र में अब चुनाव फेयर और निष्पक्ष नहीं रह गए हैं। विपक्ष के सांसदों को सोचना चाहिए कि हमारा अगला कदम क्या होगा? ठाकरे ने दिल्ली में कहा कि केजरीवाल ने 10 साल में बहुत काम किए। जिन्हें जनता जानती है। भाजपा को चुनाव आयोग का आशीर्वाद था। इसी वजह से वह दिल्ली में चुनाव जीती।

क्या बोले आदित्य ठाकरे?
आदित्य ठाकरे ने कहा कि दिल्ली में काफी जगह वोट काटे गए थे, चुनाव आयोग ने लोगों से वोट डालने का अधिकार छीना है। उन्होंने चुनाव आयोग पर महाराष्ट्र, हरियाणा, ओडिशा और दिल्ली सहित कई राज्यों में मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी करने का आरोप लगाया। ठाकरे ने कहा कि इंडिया गठबंधन में का नेतृत्व संयुक्त है। कोई एक नेता नहीं है। यह अहंकार या किसी के लाभ की लड़ाई नहीं है, बल्कि देश के भविष्य की लड़ाई है। आदित्य ठाकरे इंडिया अलायंस के पहले नेता हैं जिन्होंने दिल्ली चुनावों में आप की हार के बाद केजरीवाल से मुलाकात की है। केजरीवाल नई दिल्ली सीट खुद भी चुनाव हार गए हैं। ठाकरे के पार्टी सांसदों के पहुंचने पर आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने आभार व्यक्त किया। आदित्य ठाकरे ऐसे वक्त पर दिल्ली पहुंचे हैं जब महाराष्ट्र में पार्टी नेता एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में जा रहा है। पूर्व विधायक राजन साल्वी ने गुरुवार को शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी ने दौरे पर कसा तंज
शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे की दिल्ली दौरे को लेकर राजनीति गरमा गई है। ठाकरे के दिल्ली दौरे पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है। महाराष्ट्र बीजेपी की फायरब्रांड नेता चित्रा बाघ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र बीजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष और विधायक चित्रा बाघ ने कहा कि यूबीटी नेता हर सभाओं में दिल्ली के तख्त के सामने न झुकने की गर्जना करने वाले ‘जूनियर पप्पू’ आज ‘सीनियर पप्पू’ से मिलने सीधे दिल्ली पहुंच गए। अपनी आखिरी बची हुई लोकसभा संसद टूटने के डर से यह ‘छोटे राजकुमार’ कांग्रेस दरबार में मुजरा कर आए। महाराष्ट्र की जनता हिंदुत्व के साथ गद्दारी करने वाली उद्धव ठाकरे गुट की राजनीति को खत्म कर रही है। वंदनीय बालासाहब ठाकरे जी की प्रखर हिंदुत्ववादी विचारधारा को छोड़कर कांग्रेस के दरवाजे पर सिर झुकाने वाले ठाकरे गुट को अब बार-बार दिल्ली दरबार में हाजिरी लगानी पड़ेगी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...