6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यवेलेंटाइन डे से पहले झील में मिली युवती की लाश, दोस्त बोला-...

वेलेंटाइन डे से पहले झील में मिली युवती की लाश, दोस्त बोला- ये ऑनर किलिंग है

Published on

बेंगलुरु:

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में वेलेंटाइन डे से ठीक पहले सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक झील से 21 साल की एक युवती का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान आर सहाना के रूप में हुई है। वह होसुर के निकट हारोहल्ली की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने दावा किया कि यह महज एक दुर्घटना थी, जबकि युवती के पुरुष मित्र ने आरोप लगाया कि झूठी शान की खातिर सहाना की हत्या की गई। क्योंकि उसके पिता दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण उनके रिश्ते के खिलाफ थे।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता राममूर्ति ने अपनी शिकायत में कहा कि मंगलवार को दोपहिया वाहन चलाते समय उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। इससे वह और पीछे बैठी उनकी बेटी हेब्बागोडी में एक झील में गिर गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में वह (पिता) बच गया, लेकिन उसकी बेटी कथित तौर पर तैरना नहीं जानती थी। इसलिए वह डूब गई। इसके बाद युवती का पिता तुरंत पुलिस थाने गया और घटना के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराई।

ऑनर किलिंग का आरोप
उन्होंने बताया कि सहाना के पुरुष मित्र नितिन ने घटना के बारे में पता चलने पर आरोप लगाया कि यह ‘ऑनर किलिंग’ (झूठी शान की खातिर हत्या) का मामला है। प्रेमी ने दावा किया कि राममूर्ति (युवती का पिता) ने जानबूझकर उसे झील में धक्का दिया होगा क्योंकि वह उनके रिश्ते के खिलाफ थे। अधिकारी ने बताया कि नितिन ने यह भी आरोप लगाया कि पीड़िता के पिता ने रविवार रात को उसे हेब्बागोडी में अपने दोस्त के घर बुलाया और उसकी मौजूदगी में सहाना के साथ मारपीट की थी। इसके बावजूद सहाना उससे शादी करने के फैसले पर अड़ी हुई थी।

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पीड़िता के पिता ने स्वीकार किया कि अपनी बेटी के रिश्ते के बारे में जानने के बाद वह परेशान हो गया था। हालांकि, उसने तब भी यह कहा कि झपकी आने के कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था, जिससे यह हादसा हुआ। युवती के पिता ने दावा किया कि उसे तैरना आता था, लेकिन वह अपनी बेटी को बचा नहीं पाया। पुलिस ने कहा कि हमने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह दुर्घटना थी या ऑनर किलिंग का मामला था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this