6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यपीएम नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी में सपा विधायक नाहिद हसन दोषी,...

पीएम नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी में सपा विधायक नाहिद हसन दोषी, 100 रुपये का कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Published on

शामली

समाजवादी पार्टी (SP) विधायक नाहिद हसन को 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में शामली की एक स्थानीय अदालत ने दोषी ठहराया है। गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा की अदालत ने हसन पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया। अभियोजन पक्ष के अधिकारी के अनुसार, भुगतान न करने पर एक महीने की जेल की सजा भी हो सकती है। यह मामला IPC की धारा 171 के तहत 28 मार्च 2014 को शामली में दर्ज किया गया था।

नाहिद हसन कैराना विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनकी बहन इकरा हसन कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद हैं। हसन पर आरोप हैं कि उन्होंने कैराना से लोकसभा चुनाव लड़ते समय शामली में एक चुनावी रैली के दौरान उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं BSP अध्यक्ष मायावती और नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) उतेश जौहरी ने बताया कि मामला 2014 में दर्ज हुआ था।

IPC की धारा 171 चुनाव में अनुचित प्रभाव डालने से संबंधित है। इस धारा के तहत किसी व्यक्ति को धमकी देना, रिश्वत देना या किसी अन्य तरीके से अनुचित प्रभाव डालने पर अपराध माना जाता है। हसन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी रैली में मोदी और मायावती के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करके मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की। अदालत ने हसन को दोषी पाया और उन पर जुर्माना लगाया। अगर हसन जुर्माना नहीं भरते हैं, तो उन्हें एक महीने की जेल की सजा काटनी पड़ेगी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this