6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्य65 साल से अधिक उम्र के रिक्शा चालकों को मिलेंगे 10,000 रुपये,...

65 साल से अधिक उम्र के रिक्शा चालकों को मिलेंगे 10,000 रुपये, परिवहन मंत्री सरनाईक ने की घोषणा

Published on

मुंबई:

धर्मवीर आनंद दिघे महाराष्ट्र ऑटो-टैक्सी चालक कल्याणकारी मंडल की पहली बैठक में ही परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने 65 साल से अधिक उम्र के रिक्शा चालकों को 10,000 रुपये अनुदान देने की घोषणा की है। इस अवसर पर सरनाईक ने कहा कि कल्याण बोर्ड के माध्यम से रिक्शा चालकों को हर संभव मदद करने की हमारी सरकार की योजना है। हमारी सरकार सर्वश्रेष्ठ रिक्शा- टैक्सी चालक, सर्वश्रेष्ठ रिक्शा-टैक्सी चालक संघ और सर्वश्रेष्ठ रिक्शा स्टैंड के लिए हर वर्ष एक पुरस्कार भी देगी।

परिवहन दिवस पर जारी होगा कल्याणकारी मंडल का लोगो
वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने मुख्यमंत्री काल में राज्य के ऑटो-टैक्सी चालकों की मदद के लिए धर्मवीर आनंद दिघे महाराष्ट्र ऑटो-टैक्सी चालक कल्याणकारी मंडल का गठन किया था। बोर्ड के पास 50 करोड़ रुपये फंड है। पहली बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि हर साल हम लोग 27 जनवरी को मंडल की वर्षगांठ मनाएंगे। आने वाले मार्च में परिवहन दिवस पर कल्याणकारी मंडल का लोगो जारी करेंगे। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने आगे कहा कि पांच साल पहले पंजीकरण कराने वाले और 65 साल की अधिक उम्र के रिक्शा चालकों को पुरस्कार के रूप में एक बार 10,000 रुपये देंगे। वैसे, राज्य में करीब 9 से 10 लाख ऑटो-टैक्सी चालक है जिसमें 65 साल से अधिक उम्र वाले रिक्शा चालकों की संख्या 14,387 है।

कल्याणकारी मंडल का पहले बन सदस्य
धर्मवीर आनंद दिघे महाराष्ट्र ऑटो-टैक्सी चालक कल्याणकारी मंडल की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहले ऑटो-टैक्सी चालकों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। राज्य के सभी रिक्शा और मीटर टैक्सी चालक 500 रुपये पंजीकरण शुल्क और 300 रुपये की सालाना सदस्यता शुल्क भरकर कल्याणकारी मंडल के सदस्य बन सकते हैं। इसके लिए सरकार एक वेबसाइट बनाई गई है। साथ ही साथ मोबाइल फोन से भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आगे चलकर कल्याणकारी बोर्ड अपने सदस्य चालकों के लिए जीवन बीमा और विकलांगता बीमा जैसी स्वास्थ्य योजनाओं का भी लाभ देगी। चालकों के बच्चों के लिए वजीफा भी दिया जा सकता है। यदि कोई चालक ड्यूटी के दौरान घायल हो जाता है तो उसे इस कल्याण बोर्ड के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाएगी। ऐसी कई सारी योजनाएं आने वाले दिनों में कल्याणकारी योजना के माध्यम से ऑटो-टैक्सी चालकों को दी जाएगी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this