6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यपुणे में सड़क किनारे चल रही थी बर्थडे पार्टी, विवाद के बाद...

पुणे में सड़क किनारे चल रही थी बर्थडे पार्टी, विवाद के बाद फायरिंग में युवक को लगी गोली, मौत

Published on

पुणे,

महाराष्ट्र के पुणे में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. विवाद के दौरान गोली चलने से 37 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

एजेंसी के अनुसार, यह मामला पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र के देहू रोड का है. पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान विक्रम गुरुस्वामी रेड्डी के रूप में हुई है. घटना उस समय हुई, जब नंदकिशोर यादव अपनी भतीजी का जन्मदिन सड़क के किनारे मना रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर तीन-चार लोग वहां पहुंचे और सार्वजनिक स्थान पर जन्मदिन मनाने को लेकर आपत्ति जताई.

बातचीत के दौरान आरोपियों और नंदकिशोर यादव के बीच बहस होने लगी. जब नंदकिशोर ने उन्हें जाने को कहा तो आरोपियों में से एक ने कुर्सी उठाकर हमला कर दिया. इसी बीच, उनके दोस्त विक्रम गुरुस्वामी रेड्डी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तभी एक आरोपी ने गोली चला दी, जो सीधे रेड्डी को जाकर लगी.

घटना के बाद अफरातफरी मच गई. रेड्डी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. देहू रोड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि घटना आपसी रंजिश के कारण हुई या फिर यह सिर्फ मौके पर हुआ विवाद था.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this