6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्य53 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्शन... महाकुंभ से जुड़े भ्रामक वीडियो किए...

53 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्शन… महाकुंभ से जुड़े भ्रामक वीडियो किए थे शेयर, 24 घंटे रखी जा रही नजर

Published on

प्रयागराज,

प्रयागराज में आयोजित महा कुंभ 2025 को लेकर फर्जी खबरें और भ्रामक वीडियो शेयर करने वाले 53 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस और साइबर एजेंसियां गलत सूचनाओं पर निगरानी रख रही हैं और कानूनी कार्रवाई कर रही हैं.

एजेंसी के अनुसार, यूपी पुलिस के महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने बताया कि साइबर पेट्रोलिंग के दौरान कई भ्रामक वीडियो और पोस्ट पकड़े गए, जिन्हें महा कुंभ से जोड़कर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा था. बीते 13 फरवरी को एक मिसलीडिंग वीडियो पकड़ा गया, जिसमें मिस्र (Egypt) में हुए एक अग्निकांड को प्रयागराज कुंभ में लगी आग बताकर 40-50 वाहनों के जलने का दावा किया गया था.

इस मामले की जांच में पता चला कि यह वीडियो काहिरा (Cairo) में जुलाई 2020 में पाइपलाइन में लगी आग का था. वहीं एक अन्य वीडियो में नवंबर 2024 में पटना के गांधी मैदान में फिल्म Pushpa 2 के प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुई अफरातफरी को कुंभ में सेना के जवानों पर हमला बताकर पेश किया गया.

जनवरी और फरवरी में कई फेक वीडियो वायरल किए गए. इन फर्जी वीडियो को पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है. बीते 13 जनवरी को यूपी फायर सर्विस की एक रूटीन फायर ड्रिल को कुंभ मेला में लगी आग बताकर शेयर किया गया. वहीं 2 फरवरी को नेपाल का एक वीडियो वायरल कर कुंभ में भगदड़ से मरने वालों की लाशें फेंके जाने का झूठा दावा किया गया.

इसके अलावा 7 फरवरी को एक फेसबुक अकाउंट ने भीड़ नियंत्रण के एक वीडियो को कुंभ में भगदड़ बताकर शेयर किया. वहीं 9 फरवरी को झारखंड के धनबाद का वीडियो प्रयागराज का बताकर शेयर किया, जिसमें यूपी पुलिस पर तीर्थयात्रियों को पीटने का झूठा आरोप लगाया गया. इसके अलावा 12 फरवरी को गाजीपुर का साल 2021 का एक वीडियो शेयर कर कुंभ में मृतकों के शव गंगा में बहाने का दावा किया गया.

डीजीपी प्रशांत कुमार के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस ने सातों दिन 24 घंटे का साइबर मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया है, ताकि किसी भी अफवाह और फर्जी सूचना को तुरंत पकड़ा जा सके. पुलिस सोशल मीडिया कंपनियों के साथ मिलकर आरोपियों की पहचान कर रही है. हम नागरिकों से अपील करते हैं कि कोई भी जानकारी शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें.

उन्होंने कहा कि गलत जानकारी फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस और प्रशासन मेले की सुरक्षा और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए लगातार काम कर रहा है. बता दें कि 12 वर्षों के अंतराल में आयोजित होने वाला कुंभ 2025 बीते 13 जनवरी से हुआ था और यह 26 फरवरी तक चलेगा. अब तक करीब 50 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर चुके हैं.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this