6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यथप्पड़ कांड में नरेश मीणा की जमानत खारिज, कोर्ट ने कहा- सभ्य...

थप्पड़ कांड में नरेश मीणा की जमानत खारिज, कोर्ट ने कहा- सभ्य समाज में कोई जगह नहीं

Published on

जयपुर ,

राजस्थान हाईकोर्ट ने विधानसभा उपचुनाव के दौरान हुए थप्पड़ कांड में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह के अपराधियों को जमानत का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि ऐसे राजनीतिक लोगों का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है.

समरावता गांव में हुई हिंसा और एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में हाईकोर्ट ने नरेश मीणा की जमानत खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि आरोप पत्र पेश होने के बाद आरोपी स्वतः जमानत का अधिकारी नहीं बनता. ऐसे मामलों में अपराधियों को जमानत के लाभ से वंचित रखना जरूरी है.

नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज
यदि इस मामले में जमानत मिल भी जाती, तो भी नरेश मीणा जेल से रिहा नहीं हो सकते थे, क्योंकि वह एसडीएम को थप्पड़ मारने के एक अन्य मामले में भी गिरफ्तार हैं. इसके अलावा, हाईवे रोकने और ईवीएम से छेड़छाड़ करने के दो अन्य मामलों में भी उनके खिलाफ केस दर्ज हैं.

सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ता के वकील डॉ. महेश शर्मा ने कोर्ट में दलील दी कि स्थानीय ग्रामीण तहसील मुख्यालय बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और मतदान का बहिष्कार किया था. इस बीच, एसडीएम जबरन वोट डलवाने का प्रयास कर रहे थे, जिससे नरेश मीणा और एसडीएम के बीच धक्का-मुक्की हो गई. हालांकि, वकील ने दावा किया कि हिंसा और आगजनी में उनका कोई हाथ नहीं था.

कई मामलों में फंसे हैं नरेश मीणा
दो दिन पहले बहस पूरी होने के बाद, जस्टिस प्रवीर भटनागर की अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था और अब नरेश मीणा की जमानत खारिज कर दी गई है. इस फैसले से उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि अन्य मामलों में भी जमानत पर असर पड़ सकता है.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this