6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यसीतापुर में गरजा बुलडोजर, 1899 में बना मस्जिद ध्वस्त, ओवरब्रिज के रूट...

सीतापुर में गरजा बुलडोजर, 1899 में बना मस्जिद ध्वस्त, ओवरब्रिज के रूट में आ रहा मंदिर भी टूटा

Published on

सीतापुर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बुलडोजर एक्शन की चर्चा हो रही है। शुक्रवार देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुलडोजर के साथ अतिक्रमण स्थल पर पहुंच कर कार्रवाई की। इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। दरअसल, सीतापुर में ओवरब्रिज के सर्विस लेन में आ रहे मंदिर-मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। दिन में एक्शन होने की स्थिति में विरोध भड़कने और जाम जैसी स्थिति बनने को देखते हुए देर रात पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई को पूरा कराया गया। हालांकि, सुबह मंदिर और मस्जिद को ढहाए जाने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मामले के बारे में वे जानकारी लेते दिखाई दिए। वहीं, इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की नियुक्ति की गई है।

सिधौली कोतवाली का है मामला
सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के तहत सर्विस लेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके दायरे में आ रहे बिसवां चौराहा स्थित एक मंदिर और मस्जिद को प्रशासन ने शुक्रवार देर रात बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार, दोनों धार्मिक स्थलों के हटाने से पहले संबंधित पक्षों को मुआवजा दे दिया गया था। बताया गया कि मस्जिद आजादी से पहले बनी थी और उसमें 1899 की ईंटें मिली हैं।

प्रशासन ने मस्जिद को हटाने के लिए 48 लाख रुपये का मुआवजा दिया है। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि पूरे कार्रवाई के दौरान कोई व्यवधान नहीं हुआ और निर्माण कार्य को सभी पक्षों की सहमति से हटाया गया है। किसी भी पक्ष की ओर इस मामले में कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई। सभी की रजामंदी से पूरी कार्रवाई हुई है।

योजनाओं के व्यवधान दूर करने पर जोर
प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की राह में आने वाली बाधाओं को दूर करने का निर्देश सरकार की ओर से दिया गया है। इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से सभी डीएम को निर्देश जारी किए गए हैं। सीतापुर में ओवरब्रिज निर्माण में आ रही बाधा के कारण सर्विस लेन के निर्माण की प्रक्रिया में बाधा आ रही थी। इसके बाद यह एक्शन हुआ है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this