8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यदिल्ली की हार का बदला हरियाणा में लेगी 'आप'! नगर निगम चुनाव...

दिल्ली की हार का बदला हरियाणा में लेगी ‘आप’! नगर निगम चुनाव के लिए जारी की मेयर और पार्षद उम्मीदवारों की सूची

Published on

चंडीगढ़

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपनी किस्मत आजमाने जा रही है। दिल्ली का हार का बदला लेने के लिए आम आदमी पार्टी ने हरियाणा नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस ली है। हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। आप ने रोहतक से अमित खटक, सोनीपत से डॉ. कमलेश कुमार सैनी और सिरसा नगर परिषद से कविता नगर को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी का दावा है कि ये प्रत्याशी योग्यता और जनसेवा के आधार पर चुने गए हैं।

जानें किसे कहां से उतारा
आम आदमी पार्टी ने रोहतक में मेयर पद के लिए मित खटक को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सोनीपत में आप ने डॉ. कमलेश कुमार सैनी पर दांव लगाया है। डॉ. सैनी मेडिकल और सामाजिक क्षेत्र में काफ़ी अनुभवी हैं। सिरसा नगर परिषद के चुनाव में AAP ने कविता नगर को टिकट दिया है। कविता नगर लंबे समय से समाज सेवा से जुड़ी हैं।

पार्टी ने किया ये दावा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने बताया कि पार्टी ने योग्यता, ईमानदारी और जनसेवा को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन किया है। पार्टी का मकसद एक पारदर्शी और जनता के लिए समर्पित प्रशासन देना है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, ईमानदारी और जनसेवा के आधार पर किया है। पार्टी का लक्ष्य पारदर्शी और जनता के लिए समर्पित निकाय प्रशासन देना है।

आप को है ये उम्मीद
क्या AAP हरियाणा में बदलाव की लहर ला पाएगी? क्या ये नए चेहरे जनता का दिल जीत पाएंगे? ये तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन एक बात तो तय है, इन चुनावों में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। हरियाणा की जनता किस पर भरोसा जताती है, ये देखना दिलचस्प होगा। चुनाव के नतीजे बताएंगे कि जनता किस पार्टी और किन उम्मीदवारों को चुनती है। हरियाणा के नगर निकाय चुनाव में AAP के उम्मीदवारों के सामने कई चुनौतियाँ होंगी। लेकिन पार्टी को पूरा विश्वास है कि वह जनता का समर्थन हासिल कर सकेगी।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this