8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यकॉल गर्ल्स, अतिक्रमणकारी, सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड साजिशकर्ता, उदयपुर के bjp विधायक को...

कॉल गर्ल्स, अतिक्रमणकारी, सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड साजिशकर्ता, उदयपुर के bjp विधायक को कौन तस्कर और हिस्ट्रीशीटर बता रहा

Published on

उदयपुर

उदयपुर के वल्लभ नगर में पिछले कुछ महीनों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंके जा रहे पर्चे भाजपा विधायक उदयलाल डांगी के लिए सिरदर्द बन गए हैं। इन पर्चों में विधायक पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संस्थापक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की साजिश रचने सहित कई तरह के आरोप इन पर्चों में लिखे गए हैं। उन्हें अतिक्रमण करने वाला बताया गया है। साथ ही मादक पदार्थों का तस्कर और हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है। विधायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन ये पर्चे कौन बांट रहा है। इसका पता नहीं चल पाया है।

पांच महीने में कई बार फेंके गए पर्चे
गंभीर आरोप लगाते हुए छपवाए गए ये पर्चे पांच महीने पहले सामने आए थे। तब विधायक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन पर्चे फेंकने वाले का पता नहीं चल सका। इसके बाद दो तीन बार वही पर्चे फिर से फेंके गए। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ये पर्चे वल्लभ नगर के कोर्ट परिसर, तहसील और अलग अलग गांवों में फेंके जा रहे हैं। विधायक उदयलाल डांगी की शिकायत के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए। इसके बावजूद भी पर्चे फेंकने वाले के बारे में जानकारी नहीं मिली है। गांवों और कोर्ट परिसर में फेंके जा रहे पर्चों में विधायक के लिए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

कॉल गर्ल्स से अनैतिक कार्य कराने का भी आरोप
अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंके गए पर्चे में कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। विधायक द्वारा तहसील के अफसरों से मासिक बंधी लेने, अवैध माइंस चलाने, जमीनों पर कब्जा करने और तस्करी जैसे अवैध धंधों से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप लगाए गए हैं। पर्चे में यह भी लिखा है कि विधायक के होटल में सभी कमरों और बाथरूम में हिडन कैमरे लगा रखे हैं। वहां कॉल गर्ल्स और एयर हॉस्टेस बुलाई जाती है। फिर बड़े बड़े अफसरों को बुलाकर उन्हें फंसाया जाता है और बाद में ब्लैकमेल किया जाता है।

बदनाम करने की साजिश – उदयलाल डांगी
विधायक उदयलाल डांगी का कहना है कि कोई बदमाश उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। दो पेज के पर्चे फेंके जा रहे हैं जिनके अंत में निवेदक पटेल समाज लिखा है। डांगी ने कहा कि पटेल समाज को उनका अपना है। यह विपक्षी लोगों की साजिश हो सकती है। पहले हाथ से लिखे हुए पर्चे फेंके गए थे फिर टाइपिंग किए हुए। सबसे ज्यादा पर्चे नवानिया गांव में फेंके गए हैं। वल्लभ नगर थाना प्रभारी दिनेश पाटीदार का कहना है कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। यह हरकत करने वाले को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this