8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव: BJP ने किया क्लीन स्वीप, कांग्रेस 0, नगर...

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव: BJP ने किया क्लीन स्वीप, कांग्रेस 0, नगर पालिका में AAP का खुला खाता

Published on

रायपुर,

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों के लिए 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी. भारतीय जनता पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में जीत का परचम लहराया है. जबकि कांग्रेस निगम में खाता भी नहीं खोल पाई है. जबकि 49 नगर पालिका में बीजेपी को 35, कांग्रेस को 8 सीटों पर जीत मिली है. इतना ही नहीं नगर पालिका में आम आदमी पार्टी ने भी अपना खाता खोल लिया है. AAP ने बोदरी की एक सीट पर जीत हासिल की है. जबकि 5 सीटें निर्दलीय के खाते में गई हैं.

बात नगर पंचायत की करें तो यहां भी भारतीय जनता पार्टी ने भी बड़ी जीत हासिल की है. नगर पंचायत की 114 सीटों में से बीजेपी ने 81, कांग्रेस ने 22 और बहुजन समाज पार्टी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है. जबकि 10 सीटें निर्दलीय के खाते में गई हैं.

नगर निगम चुनाव कुल सीटें- 10
बीजेपी 10
कांग्रेस 0
निर्दलीय 0

नगर पालिका कुल सीटें- 49
बीजेपी 35
कांग्रेस 8
आम आदमी पार्टी 1
निर्दलीय 5

चुनाव अधिकारी के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव में 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. मतदान के लिए कुल 5,970 मतदान केंद्र बनाए गए थे. इनमें से 1,531 को संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील में रखा गया था. चुनाव अधिकारी ने बताया कि बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष और विभिन्न नगर निकायों में 32 पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this