10.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यसोशल मीडिया पर दोस्ती फिर प्राइवेट फोटो-वीडियो लिए, वायरल करने की धमकी...

सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर प्राइवेट फोटो-वीडियो लिए, वायरल करने की धमकी दे 28 लाख ट्रांसफर कराए

Published on

नई दिल्ली,

यूट्यूब कर्मचारी बनकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले 27 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी सहिद, राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है. उसे 23 फरवरी को हरियाणा के यमुनानगर से पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर 2022 को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे ‘राहुल शर्मा’ नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को यूट्यूब कर्मचारी बताकर धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए, तो उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी जाएगी. शिकायतकर्ता ने डर के कारण अलग-अलग बैंक खातों में कुल 28.61 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. जांच में यह भी सामने आया कि अपराधियों ने पहले सोशल मीडिया पर पीड़ित से दोस्ती की और फिर उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर उसे ब्लैकमेल किया.

साथ मिलकर बिछाया जाल
साइबर सेल के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) आदित्य गौतम ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ‘राहुल शर्मा’ नाम का व्यक्ति असल में पहले गिरफ्तार किए गए संदीप अग्रवाल का एजेंट था. संदीप और उसके साथियों ने मिलकर ब्लैकमेलिंग का यह जाल बिछाया था.

आरोपी सहिद को 23 फरवरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पूछताछ में उसने बताया कि वह सिर्फ तीसरी कक्षा तक पढ़ा है और बचपन में ही माता-पिता को खो चुका था. पहले वह किसान था, लेकिन परिवार का खर्च चलाना मुश्किल होने के कारण वह इस गैंग से जुड़ गया. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
सम्बंधित ख़बरें

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...