15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्य5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश फिर हत्या, 13 साल...

5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश फिर हत्या, 13 साल का आरोपी बच्चा गिरफ्तार, अश्लील फिल्में देखने के बाद किया कांड

Published on

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पांच वर्षीय बच्ची से बलात्कार की कोशिश और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 13 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। यहां एक निर्माणाधीन आवासीय कॉलोनी में बच्ची से बलात्कार की कोशिश और हत्या की गई है। घटनास्थल में पहुंची पुलिस टीम को बच्ची का शव मिला है। शव के सिर और अन्य अंगों पर चोट के निशान थे।

सोमवार को लापता हुई थी बच्ची
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सरकंडा क्षेत्र की एक निर्माणाधीन कॉलोनी में सोमवार की शाम एक बच्ची लापता हो गई थी, जिसका शव मंगलवार को निर्माणाधीन मकान में मिला। सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया था। जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर सैकड़ों मकान निर्माणाधीन हैं, तथा इसमें एक हजार से अधिक महिला पुरुष मजदूर अपने बच्चों के साथ रहते हैं। जिस बच्ची की हत्या हुई है उसके माता-पिता भी मजदूरी करते हैं तथा कॉलोनी में ही बने मजदूरों के क्वार्टर में रहते हैं।

अश्लील फिल्में देखता था आरोपी
सिंह ने बताया कि घटना की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी निर्माणाधीन कॉलोनी में ही रहता है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान एक लड़का बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में लड़के ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। सिंह ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि वह अश्लील फिल्में देखता था। शाम को जब उसने बच्ची को अकेले देखा तो उसे अपने साथ निर्माणाधीन मकान में ले गया तथा उससे बलात्कार करने की कोशिश की।

विरोध करने पर हत्या
जब बच्ची ने इसका विरोध किया तब उसने पत्थर और लकड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी। सिंह ने बताया कि लड़के को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसके खिलाफ बाल कल्याण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। उसे जल्द ही किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

परिजनों का बुरा हाल
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की मांग है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। हालांकि पुलिस ने कहा कि कानून के हिसाब से कार्रवाई होगी।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...