11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यपंजाब की भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी स्कूलों...

पंजाब की भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी स्कूलों में पंजाबी को किया अनिवार्य विषय

Published on

चंडीगढ़

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाबी भाषा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि उसने राज्य के सभी स्कूलों के लिए, चाहे वह किसी भी शैक्षणिक बोर्ड का क्यों न हो, पंजाबी को मुख्य और अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाना अनिवार्य कर दिया है। नए निर्देश के तहत सभी स्कूलों को, चाहे वे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) या भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (CISCE) से संबद्ध हों, अपने पाठ्यक्रम में पंजाबी को शामिल करना अनिवार्य होगा।

पंजाबी पर CBSE विवाद
इससे पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप नए बोर्ड परीक्षा प्रारूप के लिए अपनी मसौदा योजना से पंजाबी को हटाने के लिए CBSE की कड़ी आलोचना की थी। बैंस ने आरोप लगाया कि नयी नीति में पंजाबी को विषय सूची से हटाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार भाषा पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगी। बैंस ने ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि हम सीबीएसई की नयी परीक्षा पैटर्न योजना पर कड़ी आपत्ति जताते हैं। इसके तहत पंजाबी को मिटाने का प्रयास किया गया है। पंजाबी को पंजाब में मुख्य भाषा के रूप में नामित किया जाना चाहिए। इसके अलावा, इसे देश के बाकी हिस्सों के लिए एक क्षेत्रीय भाषा के रूप में शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि यह कई राज्यों में बोली और पढ़ी जाती है। पंजाबी पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीबीएसई की सफाई
हालांकि, सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि विषयों की सूची में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रस्तावित विषयों की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मसौदा नीति में दी गई सूची सांकेतिक है। वर्तमान में प्रस्तावित सभी विषय कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में दोनों चरणों में जारी रहेंगे। मसौदा मानदंडों के अनुसार, कक्षा 10 के छात्र 2026 से एक शैक्षणिक सत्र में दो बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे या दोनों में से एक का चयन कर सकेंगे।

सीबीएसई ने क्या दिया ऑप्शन?
पहला चरण 17 फरवरी से 6 मार्च तक तथा दूसरा चरण 5 से 20 मई के बीच आयोजित किया जाएगा। परीक्षार्थियों के पास दोनों चरणों में परीक्षा का विकल्प भी होगा। इसके अतिरिक्त, छात्रों को दूसरे प्रयास में विशिष्ट विषयों को छोड़ने की अनुमति दी जाएगी, यदि वे पहले चरण में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। वे पहले चरण में भी विशेष विषयों को छोड़ सकते हैं। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि इस प्रणाली के तहत कोई अलग से पूरक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इसके बजाय, दूसरा चरण उन छात्रों के लिए पूरक परीक्षा के रूप में काम करेगा जो अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...