12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव द्वारा बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर में तमिलनाडु से आए...

अखिलेश यादव द्वारा बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर में तमिलनाडु से आए पुजारी, MahaShivaratri पर की विशेष पूजा

Published on

इटावा ,

यूपी के इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भगवान शिव को समर्पित केदारेश्वर मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं. इस मंदिर का निर्माण केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर किया जा रहा है. महाशिवरात्रि के अवसर पर अखिलेश यादव ने इस मंदिर का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

महाशिवरात्रि पर अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य इस मंदिर में पहुंचे थे. हालांकि, यादव परिवार के सदस्य मंदिर का निर्माण कार्य देखने के लिए समय-समय पर यहां पहुंचते रहते हैं. इस मंदिर को बनते हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है.

आपको बता दें कि केदारेश्वर मंदिर को इटावा सफारी पार्क के सामने बनवाया गया है. निर्माण कार्य के साथ-साथ मंदिर में पूजा-पाठ भी चल रहा है. मंदिर की पहली महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही मंदिर पर कांवड़ियों की भीड़ रही जिन्होंने भोले बाबा पर जलाभिषेक किया.

खास बात यह रही कि केदारेश्वर मंदिर की प्रथम महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर तमिलनाडु से कई पुजारी आए हुए थे. उन सभी ने सुबह ढोल-नगाड़ों के साथ पूजन का कार्य शुरू किया. शाम को सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, अखिलेश यादव के चचेरे भाई, इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने अपनी पत्नी सहित पहुंचकर जलाभिषेक व हवन पूजन किया.

परिवार के सदस्यों में अखिलेश यादव, डिंपल यादव और शिवपाल सिंह यादव को भी पहुंचना था लेकिन किसी कारण से वे नहीं पहुंच सके. जानकारी के अनुसार, केदारेश्वर मंदिर पर भगवान शिव के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जा चुकी है, नंदी भगवान को बीते दिन स्थापित किया गया है. दक्षिण भारत के मंदिरों की तर्ज पर इस मंदिर को डिजाइन किया गया है.

 

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...