11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यगोवा पर्यटन में गिरावट के लिए इडली-सांभर, वड़ा पाव और रूस-यूक्रेन युद्ध...

गोवा पर्यटन में गिरावट के लिए इडली-सांभर, वड़ा पाव और रूस-यूक्रेन युद्ध जिम्मेदार, BJP विधायक का हैरान करने वाला

Published on

पणजी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक माइकल लोबो ने गुरुवार को इडली-सांभर और वड़ा पाव को गोवा के पर्यटन में गिरावट का कारण बताया। उत्तरी गोवा के कलंगुट में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोबो ने कहा कि यदि गोवा में कम विदेशी आ रहे हैं तो इसके लिए अकेले सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि सभी हितधारक समान रूप से जिम्मेदार हैं। लोबो ने इस बात पर अफसोस जताया कि गोवावासियों ने समुद्र तट पर स्थित अपनी झोपड़ियों को अन्य स्थानों के व्यापारियों को किराये पर दे दिया है।

बीजेपी विधायक ने क्या कहा?
बीजेपी विधायक ने कहा कि बेंगलुरु के कुछ लोग झोपड़ियों में वड़ा पाव परोस रहे हैं। कुछ इडली-सांभर बेच रहे हैं। (इसलिए) पिछले दो साल से राज्य में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में गिरावट आ रही है। हालांकि विधायक ने यह नहीं बताया कि लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजन उनके राज्य में पर्यटन को किस प्रकार प्रभावित कर रहा है। लोबो ने कहा कि पर्यटकों की संख्या में गिरावट के कारण शोर-शराबा मचा हुआ है। तटीय क्षेत्र में चाहे वह उत्तर हो या दक्षिण, विदेशी पर्यटकों के आगमन में भारी गिरावट आई है। इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि हितधारकों के रूप में प्रत्येक व्यक्ति को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

विदेश से आने वाले युवा पर्यटक गोवा से दूर जा रहे
लोबो ने कहा कि हर साल कुछ विदेशी गोवा आते हैं, लेकिन विदेश से आने वाले युवा पर्यटक राज्य से दूर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग और अन्य हितधारकों को एक संयुक्त बैठक आयोजित करनी चाहिए और उन कारणों का अध्ययन करना चाहिए कि विदेशी पर्यटक गोवा आने के लिए तैयार क्यों नहीं हैं।

युद्ध के कारण रूसी और यूक्रेनी पर्यटकों ने गोवा आना बंद कियालोबो ने कहा कि युद्ध के कारण रूसी और यूक्रेनी पर्यटकों ने गोवा आना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सोवियत संघ के देशों से पर्यटकों ने गोवा आना बंद कर दिया है। विधायक ने कहा कि राज्य को पर्यटन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हम कोई व्यवस्था नहीं बनाएंगे तो पर्यटन क्षेत्र में बुरे दिन देखने को मिलेंगे।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...