12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यBJP ने किया वेलकम, RJD हुई हमलावर... बिहार में CM नीतीश के...

BJP ने किया वेलकम, RJD हुई हमलावर… बिहार में CM नीतीश के बेटे की सियासी एंट्री पर इतनी हलचल क्यों?

Published on

पटना,

बिहार में पहले नीतीश कुमार और अब उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर सियासत गर्म है. तेजस्वी ने कहा कि JDU को हड़पने के लिए बीजेपी रोज बैठक कर रही है. उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते कि निशांत कुमार राजनीति में आएं. वहीं जेडीयू का कहना है कि नीतीश कुमार ही कोई फैसला करेंगे. बीजेपी की दलील है कि जेडीयू का फैसला जेडीयू करे.

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, ‘कुछ लोग चाह रहे हैं जिनमें भाजपा और कुछ आरएसएस के लोग हैं कि निशांत किसी भी हालत में राजनीति में ना आए.निशांत से मेरा बचपन से संबंध रहा है. हमारे बयान देने की भी कुछ सीमा है लेकिन निश्चित तौर पर वह आएंगे तो हो सकता है पार्टी पूरी तरीके से बच जाए. JDU, BJP में कुछ लोग मीटिंग कर रहे हैं कि कुमार राजनीति में न आए, ताकि BJP आखिरकार JDU को हड़प लें.JDU, BJP के बड़े मंत्री बैठक रहे हैं रोज कि निशांत को पॉलिटिक्स में न आए.’

जेडीयू का पलटवार
वहीं जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने तेजस्वी के बयान पर कहा, ‘ये चर्चा बेईमानी है. समझना चाहिए कि JDU को नीतीश कुमार ने खड़ा किया है. नीतीश कुमार सबसे बड़े नेता हैं. JDU में आगे क्या होगा ये नीतीश कुमार तय करेंगे. नीतीश कुमार जिसको चाहेंगे वो पार्टी का नेतृत्व करेगा.’

बीजेपी का आरजेडी पर हमला
बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव खुद लैंड फॉर जॉब मामले मे फंसे हुए हैं. बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘लोगों को निशांत कुमार से इतना खतरा क्यों महसूस हो रहा है. निशांत नेता बन गए हैं और विपक्ष के कारण ही आगे बढ़ जाएंगे.’

सीएम चेहरा घोषित करने पर दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘करने वाला सब ऊपर वाला है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.तेजस्वी यादव के पास कोई काम नहीं है इसलिए केवल निशांत पर बात कर रहे हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे मगर CM चेहरा कौन होगा यह बीजेपी का पार्लियामेंट्री बोर्ड और एनडीए के सभी घटक दल मिलकर फैसला करेंगे.’वहीं भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने निशांत के सियासत में आने को लेकर कहा, ‘निशांत अगर राजनीति मे आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे. नीतीश कुमार ही हमारे नेता हैं और वहीं हमारे नेता रहेंगे. वो जो कहेंगे हम वही करेंगे.’

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...