13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यचचेरी बहन के किडनैप कर किया था रेप, 9 साल पुराने मामले...

चचेरी बहन के किडनैप कर किया था रेप, 9 साल पुराने मामले में आरोपी को10 साल की कैद

Published on

मुजफ्फरनगर,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की एक विशेष POCSO अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी 17 साल की चचेरी बहन के अपहरण और बलात्कार का दोषी ठहराया है. उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है. विशेष न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया और दोषी दीपक कुमार पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया.

विशेष सरकारी वकील (POCSO कोर्ट) विनय कुमार अरोड़ा ने कहा कि मामले में लगभग नौ साल की लंबी सुनवाई के बाद ये फैसला आया. अरोड़ा ने कहा कि मामला अक्टूबर 2016 में सामने आया था, जब पीड़िता की मां ने शामली के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि दीपक ने उसकी बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया.

जांच के बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया. गुरुवार को विशेष न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह ने दीपक कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण) और 376 (बलात्कार) के तहत दोषी ठहराया और सजा सुनाई है.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this