5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यI Can See You...', लखनऊ में साइबर जालसाज ने हैक कर लिए...

I Can See You…’, लखनऊ में साइबर जालसाज ने हैक कर लिए पूरे परिवार के मोबाइल फोन

Published on

लखनऊ,

लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक साइबर जालसाज ने एक परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन हैक कर लिए. पीड़ित विक्रम चोपड़ा का आरोप है कि जालसाज को उनके घर की सारी गतिविधि के बारे में जानकारी है.उनका कहना है कि जालसाज मैसेज करके उनसे कहता है ‘आई कैन सी यू’. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित विक्रम चोपड़ा ने बताया कि साइबर जालसाज ने उनका और उनके परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल फोन हैक कर लिया है.

जालसाज के कंट्रोल में सारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
घर की सारी जानकारी जालसाज के पास है और उसने घर के इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स को अपने कंट्रोल में कर लिया है. घर की हर गतिविधि की जानकारी जालसाज के पास होती है. डीसीपी सेंट्रल जोन रवीना त्यागी के मुताबिक मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और सभी नंबरों की जांच की जा रही है.

यूपी एटीएस ने पकड़े दो साइबर ठग
कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया था. ये चीनी नागरिकों के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से साइबर फ्रॉड करते थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहन अग्रवाल और हर्ष वर्धन गुप्ता के रूप में हुई थी

रोहन अग्रवाल प्रयागराज का निवासी है, जबकि हर्ष वर्धन गुप्ता कानपुर नगर का निवासी है. पुलिस ने इनके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री भी बरामद की थी, जिनमें 14 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 3 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, 1 पासपोर्ट, 7 मोबाइल फोन और 4 लाख रुपये नगद शामिल थे.

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...