8.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यहे भगवान! नशे में धुत बेटे ने बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म,...

हे भगवान! नशे में धुत बेटे ने बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म, गुजरात के कच्छ में शर्मनाक घटना से हर कोई स्तब्ध

Published on

अहमदाबाद/कच्छ

गुजरात को दुनियाभर में गर्व कराने कच्छ में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले की अंजार तालुका में 50 साल के बेटे ने हरकत करते हुए अपनी 80 साल की मां के साथ रेप किया। शर्म से सिर को झुका देने वाली यह घटना 27 फरवरी को अंजार पुलिस स्टेशन से महज पांच किलोमीटर दूर एक गांव में हुई। इस घटना के खुलासे हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

दुष्कर्म के साथ क्रूरता भी
डिप्टी एसपी अंजार मुकेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बेटा शराब का आदी है और कोई कारोबार नहीं करता है। वह अक्सर अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगता था और कभी-कभी उसे भीख मांगने के लिए भी मजबूर करता था। 27 फरवरी की रात इस अय्याश बेटे ने सारी हदें पार करते हुए अपनी बूढ़ी और अशक्त मां के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार इंसानियत और मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना में क्रूरता भी सामने आई है। जांच में बुजुर्ग महिला के सिर और गुप्तांगों चोट मिली है।

अस्पताल ले जाते वक्त ब्रेनस्ट्रोक
पुलिस के अनुसार घटना के बाद जब बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो गया, वह फिलहाल सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मां यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई मस्तिष्क आघात और रक्तस्राव के चलते ब्रेन स्ट्रोक हो गया। फिलहाल बुजुर्ग महिला सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

छोटे भाई ने दर्ज कराई शिकायत
इस पूरे मामले में आरोपी के छोटे भाई की पत्नी ने अंजार थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच की। पुलिस की जांच में आरोपी के खिलाफ तीन मामले सामने आए हैं। ये मामले गांधीधाम और अंजार थाने में शराब पीने के हैं। इस घटना ने पूरे कच्छ जिले को हिलाकर रख दिया है। समाज के हर वर्ग में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...