8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeभोपालमां के जाने से मिली थी अनुकंपा नियुक्ति, बेटा शराब की बोतल...

मां के जाने से मिली थी अनुकंपा नियुक्ति, बेटा शराब की बोतल रखकर अस्पताल में मनाने लगा जश्न, CMHO ने नाप लिया

Published on

शिवपुरी

शिवपुरी के कोलारस अस्पताल से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ। मनीष नाजगढ़ नामक एक वार्ड बॉय हॉस्पिटल में ही बैठकर शराब पी रहा था। वीडियो मेडिकल स्टोर का बताया जा रहा है। मनीष के साथ एक और कर्मचारी भी वीडियो में नजर आ रहा है। इस हरकत के बाद सीएमएचओ ने मनीष को सस्पेंड कर दिया है। मनीष को अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी मिली थी। वह इससे पहले भी विवादों में रह चुका है। मनीष ने ही यह अपना वीडियो फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया था।मनीष फिल्मी गाने पर शराब की बोतल और गिलास लेकर नाच रहा है। वहीं दूसरा व्यक्ति जो वीडियो में नजर आ रहा है वह भी अस्पताल का ही कर्मचारी है।

वार्ड बॉय को मिली थी अनुकंपा नियुक्ति
मनीष को उसकी मां के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति पर वार्ड बॉय की नौकरी मिली थी। ग्रेड 2 ड्रेसर के पद पर कार्यरत मनीष इससे पहले भी विवादों में रहा है और उस पर कार्रवाई भी हुई है। इस बार उसने खुद ही शराब पार्टी का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर डाल दिया, जो बाद में वायरल हो गया।

लोगों ने खड़े किए सवाल
इस घटना के बाद मुख्य चिकित्सा जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनीष नाजगढ़ को निलंबित कर दिया है। यह घटना अस्पताल की छवि पर भी सवाल खड़े करती है। अस्पताल प्रबंधन इस मामले की जांच कर रहा है। दूसरे कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this