7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यतीसरे बच्चे पर महिलाओं को गिफ्ट का वादा, लड़का हुआ तो गाय,...

तीसरे बच्चे पर महिलाओं को गिफ्ट का वादा, लड़का हुआ तो गाय, लड़की हुई तो 50,000 रुपये, TDP MP के ऐलान पर आंध्र में मची हलचल

Published on

अमरावती

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने महिलाओं को तीसरा बच्चा होने पर उपहार देने का वादा किया है। अगर बच्चा लड़का हुआ तो गाय और लड़की हुई तो 50,000 रुपये दिए जाएंगे। सांसद ने यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में की। इस खबर से आंध्र प्रदेश में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत TDP के कई नेता युवा आबादी घटने पर चिंता जता चुके हैं और इसे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। सांसद अप्पलनायडु का यह कदम इसी दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है।

टीडीपी सांसद ने क्या कहा?
आंध्रप्रदेश के विजयनगरम से TDP सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने महिलाओं को तीसरा बच्चा होने पर प्रोत्साहन देने की घोषणा की है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि उनका यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायडू के आह्वान के बाद उठाया गया है। दोनों नेताओं ने जनसंख्या वृद्धि के लिए कदम उठाने और तीसरा बच्चा होने पर प्रोत्साहन देने की बात कही थी। कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने कहा कि हम महिलाओं से और बच्चे पैदा करने के लिए कह रहे हैं और तीसरा बच्चा होने पर हम प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे।

चंद्रबाबू नायडू ने क्या कहा था?
प्रकाशम जिले के मार्कापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायडू ने घोषणा की थी कि सभी महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश दिया जाएगा। चाहे उनके कितने भी बच्चे क्यों न हों। सभी महिलाओं को संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया था कि आने वाले सालों में राज्य में युवा आबादी बढ़ाने के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। गृह मंत्री वी अनीता ने घोषणा की कि महिला पुलिस कांस्टेबल को भी प्रसूति अवकाश दिया जाएगा। चाहे उनके कितने भी बच्चे क्यों न हों। अब तक महिला कर्मचारियों विशेष रूप से महिला पुलिस अधिकारियों को केवल दो बच्चों के लिए ही छह महीने का पूर्ण वेतन के साथ प्रसूति अवकाश मिलता था। शनिवार को मुख्यमंत्री और गृह मंत्री दोनों ने घोषणा की कि सभी महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश दिया जाएगा।

कौन हैं कालीसेट्टी अप्पाला नायडू
पहली बार चुने गए कालीसेट्टी अप्पाला नायडू एक पत्रकार से नेता बने हैं। वे TDP कार्यकर्ताओं को बुनियादी शासन के मुद्दों पर प्रशिक्षण देते थे। 2024 का चुनाव कालीसेट्टी अप्पाला नायडू का पहला चुनावी दंगल था। नायडू ने आखिरी समय में उन्हें उम्मीदवार बनाया था, जो सबके लिए आश्चर्य की बात थी। 51 साल के कालीसेट्टी अप्पाला नायडू 25 साल से TDP के साथ हैं। 2004 में वह TDP के मानव संसाधन विकास विंग के सदस्य बने और विजयनगरम में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए TDP के उत्तर आंध्र प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी नियुक्त किए गए।

आंध्र प्रदेश में हलचल
उधर, यह घोषणा राज्य में चर्चा का विषय बन गई है। कई लोग इसे जनसंख्या वृद्धि के लिए एक अच्छा कदम मान रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे लैंगिक भेदभाव वाला मान रहे हैं। क्योंकि लड़की होने पर नकद राशि दी जा रही है और लड़का होने पर गाय। यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस तरह की घोषणाएं जनसंख्या नियंत्रण के प्रयासों के विपरीत हैं। और क्या यह महिलाओं पर अधिक बच्चे पैदा करने का दबाव नहीं बनाता। बहरहाल टीडीपी सांसद की यह घोषणा आंध्र प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...