5.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यमुंबई: आतिशबाजी कर टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे थे...

मुंबई: आतिशबाजी कर टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे थे लोग, तभी बिल्डिंग में लगी आग

Published on

मुंबई,

भारत की शानदार जीत की खुशी में फटाखे फोडे़ जाने के बाद, मुंबई पुलिस कमिश्नर आफिस के सामने स्थित एक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई. यह घटना लोगों की लापरवाही के कारण घटी जब कुछ प्रशंसकों ने उत्साह में नियंत्रण खो दिया.

दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरंत हरकत में आ गए और कुछ ही समय में घटना स्थल पर पहुंच गए. उनकी कुशलता और समर्पण की वजह से आग पर जल्दी ही काबू पाया जा सका. अधिकारियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

आग की घटना में संपत्तियों को हुआ नुकसान
इस आग ने संपत्ति को काफी हद तक नुकसान पहुंचाया है. कोई जनहानि नहीं हुई है. अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया है कि पटाखों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं ना हों.

मुंबई एयरपोर्ट पर भी टीम इंडिया की जीत का जश्न
इस बीच, शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर, भारत की जीत का जश्न और भी भव्य तरीके से मनाया गया. वहां यात्रियों ने टीवी स्क्रीन पर लाइव मैच देखा. ढोल नगारों के साथ भारतीय टीम की जीत का लोगों ने जश्न मनाया.इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां भी बांटी. इस उत्साहपूर्ण माहौल ने हर यात्री को इस जीत के यादगार पल का हिस्सा बना दिया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...