33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यबिहार में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 42 लड़कियां बरामद, ऑर्केस्ट्रा में...

बिहार में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 42 लड़कियां बरामद, ऑर्केस्ट्रा में कराते थे अश्लील डांस

Published on

पटना/सासाराम,

बिहार में एक मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. इस दौरान पुलिस ने 42 लड़कियों सहित 45 बच्चों को सकुशल बचा लिया है. यहां पिछले सप्ताह ‘ऑपरेशन नटराज’ के तहत रोहतास जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की गई. इस दौरान बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियों को बरामद किया गया. पुलिस ने इस रैकेट में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सभी पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है.

रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि एक एनजीओ ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) अनिल कुमार जैन को सूचना दी थी कि नाबालिगों को, जिनमें से अधिकतर बिहार के बाहर के हैं, कई ऑर्केस्ट्रा पार्टियों द्वारा काम पर रखा जा रहा है. इनसे शादियों और सार्वजनिक समारोहों में नाचने पर मजबूर किया जाता है. इसके बाद इसकी जांच के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई.

एसपी ने बताया, “इन बच्चों को भयावह परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर किया जाता था. उन्हें कम कपड़े पहनाकर अश्लील गानों पर नचाया जाता था. एडीजी ने सूचना हमारे साथ साझा की और हमने अभियान शुरू किया.” गुरुवार की सुबह शुरू हुआ अभियान छह घंटे तक चला, जिसमें कई पुलिस थानों के कर्मी 19 वाहनों में सवार थे. छापे के दौरान तीन नाबालिग लड़कों को भी बचाया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभित जांच में ये बात सामने आई है कि इन लड़कियों को नौकरी और शादी का झांसा देकर लाया गया था. उनको पैसे देने का भी वादा किया गया था. बचाए गए सभी बच्चे बेहद गरीब पृष्ठभूमि से हैं. पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. बचाए गए बच्चों के पुनर्वास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. इस रैकेट में कई प्रभावशाली लोगों की भूमिका सामने आ रही है.

एक एनजीओ एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए) के वरिष्ठ निदेशक मनीष शर्मा ने बताया कि इस तरह के मामले में पहले लड़कियों की तस्करी ज्यादातर पश्चिम बंगाल से होती थी, लेकिन अब छत्तीसगढ़ ऐसे नेटवर्क का नया केंद्र बन गया है. यहां से बड़ी संख्या में गरीब परिवार की लड़कियों को लाया जा रहा है. अंतर-राज्यीय तस्करी गिरोहों के पीछे प्रभावशाली लोग हो सकते हैं.

बताते चलें कि पिछले साल दिसंबर में मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर पांच बाल तस्करों को गिरफ्तार किया गया था. इन तस्करों के चंगुल से 25 बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया था, जिन्हें टाइल्स फैक्ट्री में काम दिलाने के नाम पर कर्नाटक के बेंगलुरु ले जाया जा रहा था. बरामद किए गए बच्चों में ज्यादातर सीतामढ़ी, मोतिहारी और मुज़फ्फरपुर के जिले के रहने वाले थे.

आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया था कि पांच बाल तस्करों को गिरफ्तार किया गया. 25 बच्चों को मुक्त कराया गया. इन बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के हवाले कर दिया गया. तस्करों की गिरफ्तारी और बच्चों के बचाव को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी रही. पिछले साल 44 बाल तस्करों को गिरफ्तार कर 160 बच्चों को तस्करी से बचाया गया था

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...