5.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeभोपालकांग्रेस विधायक प्रतिनिधि का दर्द! 11 साल में नहीं मिला PM आवास...

कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि का दर्द! 11 साल में नहीं मिला PM आवास योजना का लाभ, शिकायत की तो मिली गालियां

Published on

अशोकनगर:

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सरकारी अफसर, जनता के चुने हुए नेताओं की बात तक नहीं सुन रहे। इसका जीता जागता उदाहरण अशोकनगर में देखने को मिला। जब एक कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया। जब नाराज विधायक प्रतिनिधि ने मामले की शिकायत 181 पर की तो पंचायत सचिव ने फोन करके भद्दी-भद्दी गालियां दी।

मामला अशोकनगर जिले का है। अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय के विधायक प्रतिनिधि महेंद्र ओझा है। वह पिपरेसरा गांव में रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने जनसुनवाई में एक आवेदन दिया। इस आवेदन में उनका दर्द छलक पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें पीएम आवास नहीं मिल रहा है। उन्होंने 2013 में पीएम आवास के लिए आवेदन किया था। लेकिन अब तक उनका नाम सूची में नहीं आया।

पंचायत सचिव पर लगाए आरोप
प्रतिनिधि ओझा का कहना है कि पंचायत सचिव ने दो बार आवेदन ऑनलाइन करने के नाम पर 300-300 रुपए लिए। लेकिन फिर भी उन्हें पीएम आवास नहीं मिला। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत 181 पर कर दी। इसके बाद कुकरेठा पंचायत के सचिव महेंद्र सिंह यादव ने उन्हें फोन पर गंदी-गंदी गालियां दी। सचिव ने उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए भी दबाव बनाया।
मंडी में बाबू की दबंगई! शिकायत लेकर पहुंचे किसानों को दी गालियां, झूठे केस में फंसाने के लिए रची साजिश

सचिव ने एफआईआर कराने की दी धमकी
धमकी वाले मामेल में एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें विधायक प्रतिनिधि से पंचायत सचिव पीड़ित से शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। वीडियो में सचिव कहते हुए सुनाई दे रहा है कि शिकायत वापस लो, नहीं तो एफआईआर करवा दूंगा। सचिव, विधायक प्रतिनिधि के आवेदन को अपात्र भी बता रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this