11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यबाइक रोकी, ग्रेनेड फेंका और हो गया धमाका... अमृतसर में मंदिर पर...

बाइक रोकी, ग्रेनेड फेंका और हो गया धमाका… अमृतसर में मंदिर पर हमले का Video आया सामने

Published on

अमृतसर,

अमृतसर के खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड से हमला किया गया. इस मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में दो युवक बाइक पर सवार होकर मंदिर के पास आते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके हाथ में एक झंडा भी नजर आ रहा है. कुछ सेकंड तक मंदिर के बाहर खड़े रहने के बाद उनमें से एक युवक मंदिर की ओर ग्रेनेड फेंकता है, फिर तेजी से भाग जाते हैं. जैसे ही वे वहां से निकलते हैं, मंदिर परिसर में एक जोरदार धमाका होता है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात करीब 12:35 बजे की बताई जा रही है. धमाके के बाद मंदिर के आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए. मंदिर के पुजारी उस वक्त अंदर सो रहे थे, लेकिन सौभाग्य से वे पूरी तरह सुरक्षित रहे. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

मंदिर पर हमले को लेकर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि पाकिस्तान समय-समय पर ऐसी शरारत वाली हरकतें करता रहता है. हम आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रहे हैं. विस्फोटक किस तरह का था, इसकी गंभीरता के साथ जांच की जा रही है. पिछली घटनाओं में भी हमने आरोपियों को पकड़ा है. फिलहाल, इस घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर ने पाकिस्तान एंगल का संकेत दिया है.

पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बात का पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे मकसद क्या था और हमलावरों के पीछे कौन सी ताकतें काम कर रही हैं.

पुलिस ने हाल ही में हुई अन्य घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच तेज कर दी है. इस घटना के बाद मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर सख्ती किए जाने की मांग की जा रही है. वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस हमले के पीछे की साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...