18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट में वित्त प्रमुखों और सांविधिक लेखा परीक्षकों की संयुक्त...

बीएचईएल भोपाल यूनिट में वित्त प्रमुखों और सांविधिक लेखा परीक्षकों की संयुक्त बैठक

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल, भोपाल यूनिट में विभिन्न बीएचईएल इकाइयों के वित्त प्रमुखों और सांविधिक लेखा परीक्षकों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। आरके द्विवेदी, निदेशक (वित्त) बीएचईएल ने इस बैठक की अध्‍यक्षता की। इस अवसर पर एसएम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में भोपाल, हरिद्वार, त्रिची, हैदराबाद और कॉर्पोरेट कार्यालय के वित्‍त प्रमुख के साथ-साथ दो केंद्रीय लेखा परीक्षक और पांच शाखा लेखा परीक्षक भी शामिल थे। इसके अलावा अन्‍य बीएचईएल इकाइयों के वित्‍त प्रमुख वर्चुअल रूप से इस बैठक में शामिल हुए।

श्री द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सत्र की शुरुआत की और कहा कि बीएचईएल वित्तीय विवरणों की प्रस्तुति और तैयारी में सर्वोत्तम प्रथाओं का पालन करता है और वित्तीय रिपोर्टिंग 2023-24 में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित आईसीएआई पुरस्कार प्राप्‍त करने पर उन्‍होंने सभी को बधाई दी।

सत्र के दौरान, समापन प्रक्रिया से संबंधित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय लेखा परीक्षकों ने सभी इकाइयों में एक सुचारू और सुसंगत लेखा परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए शाखा लेखा परीक्षकों के साथ अपनी अपेक्षाएँ और प्रमुख फोकस क्षेत्रों को साझा किया। बैठक के अंत में पवन कुमार श्रीवास्‍तव, महाप्रबंधक (वित्त), बीएचईएल, भोपाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

भेल में आयोजित समारोह में शोभा और रुद्राक्ष हुए सम्मानित, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मिला पुरस्कार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट...

भेल ने जारी किया स्पष्टीकरण; कम कर्मचारी संख्या वाली इकाइयों में लागू रहेंगे ‘सीडीए’ नियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा औद्योगिक संबंध संहिता (इंडस्ट्रियल...

भेल के एजीएम डिक्सन को नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल/नेपानगर। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने भेल भोपाल में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी...