6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्य3 महीने पहले लव मैरेज, फिर बेंगलुरु की मुस्कान रस्तोगी ने क्राइम...

3 महीने पहले लव मैरेज, फिर बेंगलुरु की मुस्कान रस्तोगी ने क्राइम शो स्टाइल में पति को मार डाला, मां ने की मदद

Published on

बेंगलुरु:

मेरठ के मुस्कान रस्तोगी केस के बाद लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। अब ऐसा ही एक केस बेंगलुरु में सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। हैरानी की बात है कि उसने अपनी मां के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पत्नी ने क्राइम शो देखकर हत्या की साजिश रची और ऐसी कहानी गढ़ी की हत्या का शक किसी बाहरी पर आए। हालांकि पुलिस ने उसे और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 19 साल की यशस्विनी सिंह और 37 साल की हेमा बाई को गिरफ्तार कर लिया है। सोलादेवनहल्ली पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। घटना बीजीएस लेआउट के पास बिलिजाजी इलाके में हुई। यह जगह उत्तरी बेंगलुरु में है।

खाने में दी नशे की गोली
पुलिस ने बताया कि मरने वाले का नाम लोकनाथ सिंह था। वह 37 साल का था और रामनगर जिले के मगादी तालुक के कन्नूर गेट में रहता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि लोकनाथ को मारने से पहले उसे नशीली दवा दी गई थी। लोकनाथ पर पहले से ही धोखाधड़ी के मामले दर्ज थे।

यशस्विनी के परिवार पर बनाया शादी का दबाव!
यशस्विनी और लोकनाथ की शादी चार महीने पहले हुई थी। यशस्विनी के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे। खबर है कि लोकनाथ ने सितंबर 2023 से ही यशस्विनी के परिवार को धमकाना शुरू कर दिया था। वह उन पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। शादी के बाद, उसने यशस्विनी को परेशान करना शुरू कर दिया।

यशस्विनी ने लोकनाथ पर लगाए आरोप
यशस्विनी ने आरोप लगाया कि जब भी वह उसकी शारीरिक मांगों को पूरा करने से मना करती, तो वह उसे टॉर्चर करता था। यशस्विनी पहले से ही बहुत परेशान थी लेकिन जब लोकनाथ ने उससे कहा कि वह अपनी मां को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मनाए, तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसके बाद, वह उसे छोड़कर अपने माता-पिता के घर वापस चली गई। लेकिन लोकनाथ यशस्विनी के घर वापस गया और उसके परिवार को धमकी दी। उसने कहा कि अगर वह उसके साथ रहने के लिए वापस नहीं आई तो वह उनके साथ बुरा करेगा।

सही मौके की तलाश
पुलिस ने बताया, ‘तभी मां-बेटी ने मिलकर इस अत्याचार को खत्म करने का फैसला किया। उन्हें लगा कि लोकनाथ से छुटकारा पाने का यही एकमात्र तरीका है। वे उसकी बुरी आदतों को जानती थीं। इसलिए उन्होंने मर्डर का प्लान बनाया और सही मौके का इंतजार करने लगीं।’

इस तरह हत्या को दिया अंजाम
शनिवार की सुबह, लोकनाथ ने यशस्विनी को फोन किया और कहा कि वह उससे मिलने आ रहा है। लोकनाथ सुबह करीब 10 बजे अपनी एसयूवी में घर से निकला। उसने अपनी बहन को बताया कि वह शहर जा रहा है। दोनों महिलाओं ने खाना बनाया और उसमें नींद की गोलियां मिला दीं। लोकनाथ यशस्विनी के साथ पार्टी करना चाहता था, इसलिए वह बीयर की कुछ बोतलें भी पैक करके लाया था। यशस्विनी को लेने के बाद, लोकनाथ उसे लेकर बीजीएस लेआउट में एक सुनसान जगह पर गया। उन्होंने कार के अंदर बीयर पी। जब लोकनाथ नशे में हो गया, तो यशस्विनी ने उसे नींद की गोली मिला हुआ खाना खिला दिया।

लोकनाथ के बोहेशी की हालत में होते ही यशस्विनी ने अपनी मां को अपनी लोकेशन भी भेज दी। हेमा चाकू लेकर आई और उसने उसकी गर्दन पर दो बार वार किया। लोकनाथ घबरा गया और भागने की कोशिश की। वह 150 मीटर तक दौड़ा और एक खड़ी ऑटो रिक्शा में छिपने की कोशिश की। राहगीरों ने उसकी चीखें सुनीं और मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे मरा हुआ पाया और पुलिस को खबर दी। दोनों का प्लान था कि वे उसे कार में मरा छोड़कर चली जाएंगी और दुश्मनी में हत्या का मामला बताकर वे बच निकलेंगी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...