19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यपत्नी की 'प्रताड़ना' से हारा हिन्दू पति, दिल्ली से लौट सीधा पहुंचा...

पत्नी की ‘प्रताड़ना’ से हारा हिन्दू पति, दिल्ली से लौट सीधा पहुंचा एसपी ऑफिस और फिर लिखी दर्दनाक दास्तां

Published on

लखीसराय

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर अतुल सुभाष की मौत ने पूरे देश में खलबली मचा दी थी। अब इसी तरह की एक घटना लखीसराय जिले में सामने आई है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।लखीसराय के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी विष्णुदेव मंडल का पुत्र निवास मंडल जहर खाकर एसपी अजय कुमार के कार्यालय आ पहुंचा। बताया गया है कि निवास मंडल ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा ली।

इलाज के दौरान युवक की मौत
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने आनन-फानन में युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पीरी बाजार थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी विष्णुदेव मंडल के पुत्र निवास कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद एसपी अजय कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार और कबैया पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। फिलहाल पुलिस घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।

दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था युवक
इस संबंध में एसपी अजय कुमार ने बताया कि युवक दिल्ली में रहकर काम करता था। जो आज ही दिल्ली से लखीसराय पहुंचा था। लेकिन पत्नी की प्रताड़ना ने इतना परेशान कर दिया कि वो जहर खाकर सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गया। अपनी बात एसपी के समक्ष रखते हुए युवक ने कहा कि वो दिल्ली में रहकर अपने परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी का काम करता है।

पत्नी किसी के साथ मोबाइल पर किसी के साथ करती है बात
वहीं पत्नी बार-बार जहर खाकर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देती रहती है। उसने यह भी स्पष्ट किया कि पत्नी जमालपुर में रहती है। जो लगातार किसी के साथ चैटिंग और बात करती है। जिसका विरोध उसे ठीक नहीं लग रहा। इसी से प्रताड़ित होकर उसने जहर खा लिया। इतना सुनते ही एसपी साहब के होश फाख्ता हो गए। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

काफी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा था युवक
इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि काफी गंभीर स्थिति में युवक को सदर अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this