14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'टैरिफ बढ़ने के बाद कई देश राहत के लिए गिड़गिड़ा रहे...', ट्रंप...

‘टैरिफ बढ़ने के बाद कई देश राहत के लिए गिड़गिड़ा रहे…’, ट्रंप का टशन वाला दिखा तेवर

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ हलचल मचाए हुए है. आज भारत सहित दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों पर यह टैरिफ लागू हो गया. इस बीच ट्रंप ने कहा है कि 70 से ज्यादा देशों ने टैरिफ कम करवाने को लेकर उनसे संपर्क किया है. लेकिन ट्रंप ने ऐसे देशों के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

ट्रंप ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया का प्रतिनिधिमंडल हमसे बातचीत करने के लिए आ रहा है. इटली की प्रधानमंत्री अगले हफ्ते वॉशिंगटन में होंगी. कुल मिलाकर लगभग 70 देश हमसे बातचीत को बेचैन हैं.

ट्रंप ने मंगलवार शाम को रिपब्लिकन के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि ये लोग हमसे संपर्क कर रहे हैं. Kissing my a**. ये लोग हमसे डील करने के लिए बेचैन हैं. ये देश टैरिफ से बचना चाह रहे हैं. ये लोग कह रहे हैं कि प्लीज सर डील कर लीजिए. हम कुछ भी करेंगे. उन्होंने कहा कि टैरिफ की जो कोई भी आलोचना कर रहा है, वह बदमाश और धोखेबाज है. उन्होंने तब नहीं सोचा था जब अमेरिका ने 90 हजार कारखाने खो दिए थे।

ट्रंप ने कहा कि हम टैरिफ से बहुत सारा पैसा कमा रहे हैं. अमेरिका को हर दिन 2 अरब डॉलर ज्यादा मिल रहा है. कई देशों ने हमें हर तरह से लूटा है, अब लूटने की बारी हमारी है.ट्रंप का मानना है कि टैरिफ की मदद से अमेरिका का व्यापार घाटा कम किया जा सकता है. व्यापार घाटा उस स्थिति को कहा जाता है जब कोई देश किसी दूसरे देश से आयात ज्यादा करता है लेकिन निर्यात कम करता है.

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन, ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...