19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालएमपी में चला स्वास्थ्य विभाग का 'हंटर', 50 से अधिक अस्पतालों का...

एमपी में चला स्वास्थ्य विभाग का ‘हंटर’, 50 से अधिक अस्पतालों का लाइसेंस रद्द, 20 पैथोलॉजी पर भी गिरी गाज

Published on

ग्वालियर:

दमोह में फर्जी डॉक्टर के भंडाफोड़ के बाद प्रदेश भर में प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्शन मोड में है। ग्वालियर जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी सर्जरी की है। ग्वालियर सीएमएचओ ने जिले के 60 नर्सिंग होम अस्पताल और 20 पैथोलॉजी के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

दरअसल, ग्वालियर जिला स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है। उसने कहा है कि किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएमएचओ डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने 60 अस्पताल और 20 पैथोलॉजी के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। हालांकि यह प्रक्रिया पहले से चल रही थी। लेकिन एक्शन अब नजर आया है।

रिन्यू नहीं कराने पर विभाग ने लिया एक्शन
बता दें कि नर्सिंग होम और अस्पतालों को 31 मार्च से पहले अपने लाइसेंस का रिन्यूअल कराना था। और इस प्रक्रिया में अस्पतालों को मापदंड पूरा करने के लिए सभी दस्तावेज भी लगाने होते हैं। लगभग 60 ऐसे अस्पताल थे, जिन्होंने ना तो अपना मापदंड पूरा किया और ना ही रिन्यूअल कराया। सीएमएचओ डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि पंजीकरण का रिन्यूअल हर 3 साल में कराया जाना चाहिए, जिसके लिए 1997 की नियम अनुसार पंजीयन कराया जाता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल पर जानकारी डाली गई थी, लेकिन इनमें से किसी भी अस्पताल में रिन्यू नहीं कराया। ऐसे में बिना लाइसेंस के किसी भी अस्पताल या नर्सिंग होम का संचालन नहीं किया जा सकता।

दमोह की घटना के बाद जागा है विभाग
दमोह की घटना के बाद ग्वालियर जिला स्वास्थ्य विभाग कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहता है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जिन अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, उनमें अनमोल अस्पताल, आराध्या मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बालाजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, भारत अस्पताल, बुंदेलखंड अस्पताल, चंबल अस्पताल, चांदक अस्पताल और अनुसंधान संस्थान, चिरंजीवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, जीडी हॉस्पिटल, गोविंद हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ग्वालियर सिटी हॉस्पिटल, ग्वालियर हॉस्पिटल, कृष्णा अस्पताल लाइफ केयर एंड केयर हॉस्पिटल, लाइफलाइन हॉस्पिटल, महारानी लक्ष्मीबाई अस्पताल को मिलाकर लगभग 60 ऐसे अस्पताल हैं, जिनके लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा 20 ऐसी पैथोलॉजी पर भी एक्शन लिया गया है, उन्होंने रिन्यू नहीं कराया है।

 

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...