10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedरेप… रेप…. और फिर रेप : नाबालिग बच्ची को जंगल में ले...

रेप… रेप…. और फिर रेप : नाबालिग बच्ची को जंगल में ले जाकर किया रेप, पुलिस ने एनकाउंटर के बीच आरोपी को पकड़ा

Published on

रामपुर,

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में 11 साल की दलित बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि दान सिंह नाम का युवक बच्ची को बहला फुसलाकर जंगल ले गया, जहां घटना को अंजाम दिया गया. बच्ची को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. सैफनी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि थाना सैफनी में महिला ने आवेदन दिया कि उसकी नाबालिग बच्ची बोलने और सुनने में असमर्थ है, किसी ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. तीन टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की.

जब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी, तभी उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आरोपी घायल हो गया इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम दान सिंह पुत्र श्री हरपाल सिंह बताया है.

आरोपी खरसोल गांव का रहने वाला है. उसकी उम्र 24 वर्ष है. घटना को लेकर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध हैं. बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें आरोपी नजर आ रहा है. बच्ची अपने घर से निकलकर बाहर जाती दिख रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this