3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने कीव में भारतीय फार्मा गोदाम पर हमले से किया इनकार,...

रूस ने कीव में भारतीय फार्मा गोदाम पर हमले से किया इनकार, कहा- यूक्रेनी मिसाइल से हुआ नुकसान

Published on

नई दिल्ली,

रूस ने यूक्रेन द्वारा लगाए गए उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि रूसी मिसाइल ने कीव में भारतीय फार्मा कंपनी कुसुम हेल्थकेयर के गोदाम को निशाना बनाया. रूस का कहना है कि ये हमला उसकी सेना द्वारा नहीं किया गया था, बल्कि यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली की मिसाइल गिरने से यह नुकसान हुआ.

रूसी दूतावास ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि 12 अप्रैल 2025 को रूस ने कीव के पूर्वी हिस्से में स्थित कुसुम हेल्थकेयर के फार्मा गोदाम पर कोई हमला नहीं किया था और न ही ऐसा कोई इरादा था.

इससे पहले यूक्रेन के भारत में स्थित दूतावास ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि रूसी मिसाइल ने भारतीय कंपनी के गोदाम को तबाह कर दिया. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि रूस की मिसाइल ने यूक्रेन में भारतीय फार्मा कंपनी कुसुम के गोदाम को निशाना बनाया. मॉस्को एक ओर भारत से ‘विशेष मित्रता’ का दावा करता है, तो दूसरी ओर जानबूझकर भारतीय व्यापारिक संस्थानों पर हमला करता है, बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए दवाइयों को नष्ट कर देता है.

रूस ने खारिज किए आरोप
हालांकि रूस ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सेना ने उस दिन यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, जैसे विमानन प्लांट, सैन्य हवाई अड्डा, बख्तरबंद वाहन मरम्मत कार्यशालाएं और ड्रोन असेंबली यूनिट्स को निशाना बनाया था, जो कीव से अलग स्थान पर स्थित हैं.रूसी दूतावास ने कहा कि सबसे संभावित कारण यह हो सकता है कि यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली से दागी गई कोई मिसाइल गलती से कुसुम हेल्थकेयर के गोदाम पर गिर गई हो और वहां आग लग गई हो.

रूस ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात
रूस ने ये भी आरोप लगाया कि यूक्रेनी सेना अक्सर शहरी इलाकों में अपने डिफेंस सिस्टम तैनात करती है, जिससे ऐसे हादसे होते हैं. साथ ही कहा कि यह पहली बार नहीं है, पहले भी यूक्रेन की वायु रक्षा मिसाइलें लक्ष्यों से भटककर नागरिक क्षेत्रों में गिरी हैं. हालांकि ब्रिटेन के यूक्रेन में राजदूत मार्टिन हैरिस ने भी इस हमले पर टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूसी ड्रोन हमलों में कीव में एक प्रमुख फार्मा गोदाम तबाह हुआ है. उन्होंने कंपनी का नाम नहीं लिया था.

हम नागरिक ढांचे को निशाना नहीं बनातेः रूस
रूस ने दोहराया कि उसकी सेनाएं ‘विशेष सैन्य अभियान’ के दौरान कभी भी नागरिक ढांचे को निशाना नहीं बनातीं, और आरोप लगाया कि यूक्रेनी सेना जानबूझकर नागरिकों का मानव ढाल के रूप में उपयोग करती है.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...