10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'मेरी हत्या की साजिश रच रहे वारिस पंजाब दे से जुड़े खालिस्तान...

‘मेरी हत्या की साजिश रच रहे वारिस पंजाब दे से जुड़े खालिस्तान समर्थक’, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने जताई आशंका

Published on

चंडीगढ़

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को आरोप लगाया कि ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़े कुछ खालिस्तान समर्थक तत्व उनकी और पंजाब के अन्य नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इस संगठन का प्रमुख कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह है। बिट्टू ने दावा किया कि सोशल मीडिया मंचों पर चैट के लीक हुए स्क्रीनशॉट के माध्यम से साजिश का पर्दाफाश हो गया है। बिट्टू ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने भी ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े लोगों द्वारा रची गई साजिश को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आगाह किया कि ऐसे समूहों की गतिविधियां राज्य को अस्थिरता की ओर धकेल रही हैं।

अमृतपाल सिंह हिरासत एक साल बढ़ाई
व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट से पता चला है कि इसके सदस्य खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एक और साल के लिए हिरासत बढ़ाने को लेकर बिट्टू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाने की मंशा रखते हैं। पंजाब सरकार ने अमृतपाल की हिरासत अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ा दी है। अमृतपाल (32) असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। 23 अप्रैल, 2023 को गिरफ्तार किए जाने के बाद से उसे एनएसए के तहत हिरासत में रखा गया है।

बिट्टू ने अपने परिवार की बलिदान की विरासत को याद किया
जेल में बंद कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत अपने बेटे की हिरासत बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार की रविवार को आलोचना की। बिट्टू ने कहा कि केंद्र राष्ट्र विरोधी ताकतों को पंजाब को अस्थिर करने की अनुमति नहीं देगा। शांति और एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बिट्टू ने अपने परिवार की बलिदान की विरासत को याद किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...