12.7 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत और पाकिस्तान क्‍या युद्ध की ओर बढ़ रहे, पहलगाम में बर्बर...

भारत और पाकिस्तान क्‍या युद्ध की ओर बढ़ रहे, पहलगाम में बर्बर आतंकी हमले के बाद आगे क्या? एक्‍सपर्ट से समझिए

Published on

वॉशिंगटन:

भारत के जम्मू और कश्मीर में मंगलवार को हुए भयावह आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत से दुनिया हैरान है। आतंकियों ने मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम में परिवार के साथ घूम रहे पर्यटकों को निशाना बनाया, जिनका कश्मीर की राजनीति और वहां की घटनाओं से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं था। पर्यटकों पर हमले की दुनिया भर में निंदा हो रही है। इससे भी भयावह बात चश्मदीदों ने बताई जो यह थी कि लोगों से उनकी पहचान पूछकर उन्हें मारा गया। इस घटना ने भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव को फिर से जिंदा कर दिया है। यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि हमला पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर की कश्मीर को लेकर दी गई धमकी के कुछ ही दिन के भीतर हुआ है।

आतंकी हमले की टाइमिंग अहम
इस आतंकी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भारत के गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय सेना अध्यक्ष जम्मू कश्मीर में पहुंचे हुए हैं। अमेरिका की डेलावेयर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर मुक्तदर खान ने इसे भयावह हमला बताया है। उन्होंने इस हमले की टाइमिंग को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर थे। इसी साल जब ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी ने वॉइट हाउस में मुलाकात की थी, तो दोनों ने आतंकवाद से मुकाबले को साझा लक्ष्य बताया था।

मुक्तदर खान ने पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर के हाल ही में दिए हिंदू-मुसलमान और टू नेशन थ्योरी के बयानों से साफ है कि पहलगाम में आतंकी से पाकिस्तान का सीधा कनेक्शन है। मुक्तदर खान ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान की सरकार तत्काल अपने बॉर्डर खोले और भारतीय एजेंसियों को जांच में हर तरह से मदद करे। भारत जो भी मांगे, पाकिस्तान को उसे उपलब्ध कराना चाहिए।

भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है युद्ध?
प्रोफेसर खान ने कहा, ‘अगर ऐसा नहीं होता है तो पहलगाम हमले को दुश्मन का सीधा वार समझना चाहिए। ये घरेलू आतंकवाद नहीं, इंटरनेशनल टेररिज्म है।’ अगर पाकिस्तान भारत को सहयोग नहीं करता है तो पूरी दुनिया को इस्लामाबाद को साइडलाइन करना शुरू कर देना चाहिए। मुक्तदर खान ने इस हमले को बहुत बड़ी घटना बताया और कहा कि भूराजनीतिक रूप से सारी दुनिया एक नाजुक मोड़ पर खड़ी हुई है। ऐसे में यह सारी चीजों को बिगाड़ सकता है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू करा सकता है।

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...