11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीय'भारत सरकार को पता है इनसे कैसे निपटना है, हम साथ हैं…',...

‘भारत सरकार को पता है इनसे कैसे निपटना है, हम साथ हैं…’, पहलगाम अटैक पर इजरायली राजदूत की दो टूक

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले से पूरी दुनिया सकते में हैं. इस हमले में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि घायलों की संख्या 17 बताई जा रही है. इस बीच भारत में इजरायल के राजदूत ने आतंकियों को लेकर दो टूक बयान दिया है. भारत में इजरायल के राजूदत रेउवेन अजार ने कहा कि ये हमला कायराना था. आतंकी हमें डराने और धमकाने के लिए हमेशा नए तरीके खोज लेते हैं. ऐसे में हमें समझना होगा कि आतंकी किसी तरह से सोचते और ऑपरेट करते हैं. इस स्थिति से कैसे निपटना है, यह भारत सरकार तय करेगी.

उन्होंने कहा कि लेकिन मुझे यकीन है कि हम लोग अधिक दृढ़ता से इसका मुकाबला करेंगे. भारत सरकार को पता है कि इनसे कैसे निपटना है. हम इस मामले पर बड़े पैमाने पर भारत सरकार का सहयोग करने की कोशिश करेंगे. राजदूत अजार ने कहा कि भारत को आतंकवाद से कैसे निपटना है, यह बताना हमारा काम नहीं है. भारत के पास कहीं बेहतर इंटेलिजेंस है. ऐसे में इस स्थिति से कैसे डील करना है. भारत को बखूबी पता है और हम उनका सहयोग करने के लिए तैयार हैं.

इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि मैं पहलगाम में नृशंस आतंकी हमले से दुखी हूं. आतंकवाद से निपटने में इजरायल, भारत के साथ खड़ा है. इजरायल के विदेश मंत्री गेडोन सार ने भी इस हमले की निंदा की थी.बता दें कि पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 28 लोगों की मौत हुई है जबकि 17 घायल हुए हैं. यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...