21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयपूरा खेल ISI ने रचा, कड़ी निंदा से काम नहीं चलेगा… पहलगाम...

पूरा खेल ISI ने रचा, कड़ी निंदा से काम नहीं चलेगा… पहलगाम हमले में क्या बोले पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट

Published on

नई दिल्ली

पूरा देश बदला चाहता है। हर तरफ सिर्फ बदले की बात सुनाई दे रही है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने जिस तरह से पर्यटकों की नृशंस हत्या की है वो नाकाबिल ए बर्दाश्त है। इस कायराना हमले में अब तक 28 लोगों की जान चली गई। पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत की। लकी बिष्ट ने कहा कि अब खंडन या कड़ी प्रतिक्रिया से काम नहीं चलेगा। अब कड़ा प्रहरा करना होगा। ये पूरा खेल पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ खेला जा रहा है। ये अचानक नहीं हो गया। इसके लिए कई महीनों की ट्रेनिंग ली होगी। पूरा प्लान आईएसआई का है।

साइकोलॉजिकल वॉर लड़ रहा ISI
लकी बिष्ट ने बताया कि ये भारत के साथ एक नए तरीके का युद्ध लड़ रहे हैं। इस युद्ध को कहते हैं साइकोलॉजिकल वॉर। कश्मीर बदल चुका है। वहां पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट जा रहे हैं। वहां के लोगों को अच्छी कमाई हो रही है। कश्मीर के युवा आगे बढ़कर सेना, पुलिस में भर्ती हो रहे हैं। ये सब पाकिस्तान को रास नहीं आ रहा। पाकिस्तान चाहता है कि किसी न किसी तरह कश्मीर में अस्थिरता बनी रहे। इसी कारण पाक सेना और आईएसआई ऐसी गंदी साजिश रचते हैं। लकी बिष्ट के मुताबिक अब बड़ा ऑपरेशन करना होगा। ताकि इनको बताया जा सके कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

दहशत फैलाना चाहते हैं आतंकी
बिष्ट ने कहा कि आतंकियों का मकसद था दहशत फैलाना। ताकि लोग कश्मीर न आएं। अगर टूरिस्ट कश्मीर नहीं आएंगे तो यहां के लोगों का काम धंधा बंद हो जाएगा। फिर ये आतंकी उनके साथ माइंडगेम खेलेंगे और सरकार के खिलाफ भड़काकर युवाओं को अपने साथ जिहाद के नाम पर लड़ने के लिए कहेंगे। इस तरह से ये घाटी को वापिस से पुरानी स्थिति की तरफ ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

पहलगाम हमले में 28 पर्यटकों की मौत
जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में दो विदेशियों सहित 28 पर्यटकों की मौत हो गई है। वहीं, 20 अन्य पर्यटक और स्थानीय लोग घायल बताए जा रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक तत्काल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के लिए श्रीनगर पहुंचे। सुरक्षाबलों ने अपराधियों की तलाशी के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। इस बीच पूरी दुनिया से इस कायराना हमले की निंदा की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक इस हमले की निंदा कर रहे हैं।

दुनियाभर के नेताओं ने की हमले की निंदा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर लिखा, “कश्मीर से बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका पूरी मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और सहानुभूति है। हमारी संवेदनाएं आप सभी के साथ है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी आतंकियों का सफाया करने की बात कही है। पुतिन ने साफ मैसेज दिया है कि अब कड़ा प्रहार करो, हम आपके साथ हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इस हमले को ‘क्रूर अपराध’ करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी को संदेश भेजकर संवेदना व्यक्त की और कहा, ‘इस क्रूर अपराध को किसी भी मायने में सही ठहराया नहीं जा सकता। हम उम्मीद करते हैं कि हमला करने वालों को सख्त सजा मिलेगी।’ पुतिन ने रूस की ओर से भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...