7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में ऑटोमेटेड वर्टिकल कराउसल मशीन का उद्घाटन

बीएचईएल में ऑटोमेटेड वर्टिकल कराउसल मशीन का उद्घाटन

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल के एससीआर डिवीजन में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड वर्टिकल कराउसल मशीन के उद्घाटन के साथ आधारभूत संरचना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीके उपाध्याय, महाप्रबंधक एवं प्रमुख, बीएचईएल भोपाल ने की।

इस अवसर पर ए औरंगाबादकर, महाप्रबंधक, आरके अग्रवाल, महाप्रबंधक, हेम राम पटेल, महाप्रबंधक एवं दिलीप कुमार, उपमहाप्रबंधक ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई। उद्घाटन समारोह में सभी विभागाध्यक्षों एवं एससीआर, एफ़सीएक्स, एमओडी, ईएमएक्स एवं सीएमएक्स के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ने आधुनिकीकरण एवं दक्षता वृद्धि के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाया।
कार्यक्रम का आयोजन पीके चटप, आशीष कुमार कौशल, पीएल प्रजापति एवं मांगी लाल सिंह द्वारा किया गया। वर्टिकल कराउसल मशीन की स्थापना से एससीआर विभाग में सामग्री प्रबंधन क्षमता में वृद्धि, भंडारण प्रक्रिया का सरलीकरण तथा समग्र उत्पादकता में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...