6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedखाते में 200000 देखकर रोजगार सहायक की नीयत बिगड़ी; मांगी रिश्वत, 10000...

खाते में 200000 देखकर रोजगार सहायक की नीयत बिगड़ी; मांगी रिश्वत, 10000 लेते लोकायुक्त के ट्रैप में फंसा

Published on

शहडोल

मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी और रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि लोकायुक्त विभाग ऐसे घूसखोर अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन ले रहा है। ऐसी ही एक कार्रवाई रीवा लोकायुक्त टीम ने शहडोल में की है।

दरअसल, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए लोकायुक्त ने रोजगार सहायक को 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने यह कार्रवाई शहडोल जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छुदा पोस्ट में की है। यह कार्रवाई डीजी लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई। जिसमें आरोपी को उसके निवास स्थान पर घूस लेते समय पकड़ा गया।

संबल की राशि दिलवाने के लिए मांगी रिश्वत
रीवा लोकायुक्त में शहडोल के जयसिंह नगर ब्लॉक के ग्राम छूदा के राजेश सिंह कंबर ने शिकायत की थी। उसने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के पश्चात संबल योजना के तहत 2 लाख की सहायता राशि स्वीकृत हुई। इसकी राशि को मां के खाते में ट्रांसफर करने के लिए आरोपी रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता ने रिश्वत की मांग की थी। इसके साथ ही पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के साथ समग्र आईडी बनवाने के लिए रिश्वत मांगी।

रोजगार सहायक ने मांगी रिश्वत
आरोपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद मां के बैंक खाते में 2 लाख रुपए ट्रांसफर करने के एवज में 30 हजार मांगे थे। साथ ही पीएम आवास का लाभ दिलवाने के लिए समग्र आईडी में नाम जोड़ने के एवज में 3500 रुपए की मांग की। इस तरह रोजगार सहायक कुल 33500 रुपए की रिश्वत मांग कर रहा था।

लोकायुक्त के ट्रैप में फंसा सहायक
रीवा लोकायुक्त ने पीड़ित की शिकायत की जांच की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त रीवा संभाग के एसपी योगेश्वर शर्मा के निर्देश में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने ग्राम छुदा में शुक्रवार के दिन प्रकाश चंद गुप्ता के खिलाफ जाल बिछाया। इसके बाद जैसे ही आरोपी ने उसके निवास पर 10000 की प्रथम किश्त के रिश्वत लिए थे। उसी समय लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...