5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत-पाकिस्‍तान के बीच युद्ध होगा? सवाल पर AI ने दिए अलग-अलग जवाब,...

भारत-पाकिस्‍तान के बीच युद्ध होगा? सवाल पर AI ने दिए अलग-अलग जवाब, चीन के डीपसीक का उत्तर जानिए

Published on

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब जवाबी कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ सख्‍त कदम उठाए हैं। पाकिस्‍तान की तरफ से भी गीदड़भभकी मिलनी शुरू हो गई है। जाहिल पाकिस्‍तानी एक्‍सपर्ट तो सीधे न्‍यूक्लियर वॉर तक पहुंच गए हैं। हालांकि अभी कोई नहीं जानता कि भारत सरकार किस तरह की तैयारियों में जुटी है। लेकिन पीएम मोदी का बिहार की धरती से दिया गया सख्‍त संदेश पाकिस्‍तान को डरा रहा है। उसके कई शहर हाई अलर्ट पर हैं। भारत में भी एयरफोर्स का युद्धाभ्‍यास हो रहा है, जिससे युद्ध की संभावनाओं को बल मिला है। ऐसे सवाल जिनका कोई जवाब अभी स्‍पष्‍ट नहीं है, उन्‍हें हमने एआई यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस के नजरिए से जानना चाहा। हमने कुछ सवाल जेनरेट‍िव एआई जैसे- चैटजीपीटी, परप्‍लेक्सिटी और चीनी के डीपसीक से किए। पूछा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद क्‍या भारत पाकिस्‍तान के बीच युद्ध होगा। कुछ और सवाल भी किए गए। क्‍या जवाब मिला, आपको बताते हैं।

सवाल नंबर-1 : पहलगाम आतंकी हमले के बाद क्‍या भारत पाकिस्‍तान के बीच युद्ध होगा?
इस सवाल पर चैटजीपीटी ने कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान तनाव गंभीर है, लेकिन पूर्ण युद्ध की संभावना कम है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अपील और दोनों देशों के बीच पिछले अनुभवों को देखते हुए, उम्मीद की जाती है कि दोनों पक्ष कूटनीतिक माध्यमों से इस संकट का समाधान निकालेंगे।
इसी सवाल पर परप्‍लेक्सिटी ने कहा- भारत ने सेना को सतर्क और तैयार रहने को कहा है, जिससे यह संभावना बढ़ रही है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य विकल्प अपना सकता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, वर्तमान परिस्थितियां आने वाले समय में संघर्ष से भरे विवाद की ओर इशारा कर रही हैं।
चीन के डीपसीक ने सबसे अलग जवाब देने की कोशिश की। कहा- फिलहाल पूर्ण युद्ध की संभावना कम है, लेकिन सीमा पर तनाव, सैन्य जवाबी कार्रवाई और राजनयिक प्रतिक्रिया जारी रह सकती है। भारत का फोकस अभी पाकिस्तान को अलग-थलग करने और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने पर है।

सवाल नंबर-2 : अगर भारत पाकिस्‍तान का युद्ध हुआ, तो किसकी जीत होगी?
इस सवाल पर चैटजीपीटी ने कहा- अगर सिर्फ सैन्य ताकत की बात करें तो भारत की जीत की संभावना ज्‍यादा है। लेकिन युद्ध का परिणाम सिर्फ जीत-हार नहीं होता। जान-माल का नुकसान, राजनीतिक अस्थिरता और भविष्य की पीढ़ियों पर असर पड़ता है। इसलिए सबसे बड़ी जीत होगी, अगर युद्ध ना हो।
इस सवाल पर परप्‍लेक्सिटी ने जवाब दिया- अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो भारत के जीतने की संभावना अधिक है। हालांकि, दोनों देश परमाणु हथियारों से लैस होने के कारण पूर्ण युद्ध की संभावना कम और विनाशकारी होगी, इसलिए कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता दी जाती है।
चीन के डीपसीक ने निष्‍कर्ष निकाला कि पारंपरिक युद्ध में भारत की जीत की संभावना अधिक है। परमाणु युद्ध हुआ तो दोनों हारेंगे, कोई विजेता नहीं होगा। वास्‍तविकता भी डीपसीक ने बताई और लिखा कि दोनों देश युद्ध से बचने की कोशिश करेंगे, क्योंकि इससे क्षेत्र में अस्थिरता और आर्थिक नुकसान होगा।

सवाल नंबर-3 : अगर भारत पाकिस्‍तान युद्ध होता है, तो उसकी सटीक तारीख क्‍या होगी।
इस सवाल पर चैटजीपीटी ने कहा- वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की कोई सटीक तारीख निर्धारित नहीं की जा सकती है। हालांकि 23 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव अत्यधिक बढ़ गया है। इस सवाल पर परप्‍लेक्सिटी ने जवाब दिया- वर्तमान स्थिति में भारत-पाक युद्ध की कोई सटीक या आधिकारिक तारीख बताना संभव नहीं है। तनाव बढ़ा हुआ है और युद्ध की संभावना बनी हुई है, लेकिन अभी तक कोई निश्चित तारीख या टाइम घोषित नहीं हुआ है। वहीं चीन के डीपसीक ने जवाब दिया कि अभी कोई युद्ध नहीं है और भविष्य में भी पूर्ण युद्ध होने की संभावना कम है। हालांकि सीमित सैन्य टकराव (जैसे एयर स्ट्राइक या सीमा पर झड़प) कभी भी हो सकते हैं।

भारत-पाकिस्‍तान पर एआई भी असमंजस में
ऐसा लगता है कि भारत-पाकिस्‍तान के बीच जारी तनातनी को लेकर एआई भी असमंजस में हैं। ज्‍यादातर जेनरेटिव टूल वेब सोर्सेज के हवाले से जानकारी इकट्ठा करते हैं। ऐसे में उनके जवाब भी अनु

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...