19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयकेंद्र ने NIA को सौंपी पहलगाम आतंकी हमले की जांच, बड़े ऐक्शन...

केंद्र ने NIA को सौंपी पहलगाम आतंकी हमले की जांच, बड़े ऐक्शन से पहले दुनिया के आगे अब बेनकाब होगा पाकिस्तान

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन मोड में दिख रही है। पहले सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए वहीं अब इस हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए को सौंप दी है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो विदेशी पर्यटक और कई भारतीय सैलानी शामिल थे। इसके अलावा, 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में हुआ सबसे घातक आतंकी हमला माना जा रहा है।

दिल्ली में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। गृह मंत्रालय में हुई इस बैठक के दौरान शाह ने आयुक्त को निर्देश दिए कि सुरक्षा को और कड़ा किया जाए और कानून-व्यवस्था को बिना किसी समझौते के बनाए रखा जाए। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि गृहमंत्री ने अधिकारियों को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आदेश दिया। शाह ने सख्त सत्यापन प्रक्रिया पर जोर दिया और निर्देश दिए कि दिल्ली में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से नहीं रहना चाहिए। करीब आधे घंटे तक चली यह बैठक, बढ़ते तनाव के बाद देश भर में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा थी।

आतंकियों ने पहलगाम में टूरिस्ट्स को बनाया निशाना
मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे, पहलगाम की बैसरन घाटी, जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है, में हथियारबंद आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकियों ने पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और परिचय पत्र देखे, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े होने का शक है।

एनआईए की जांच शुरू
एनआईए की एक उच्चस्तरीय टीम जांच के लिए पहलगाम पहुंची। यह टीम जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल का मुआयना कर रही है और स्थानीय लोगों व घायलों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की फॉरेंसिक टीम ने तीन संदिग्ध आतंकियों के स्केच तैयार किए हैं, जिनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह, और अबू तल्हा बताए गए हैं। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या हमले में स्थानीय लोगों की मदद शामिल थी।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...