19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान ने BSF जवान को लौटाने से किया इनकार, 80 घंटे में...

पाकिस्तान ने BSF जवान को लौटाने से किया इनकार, 80 घंटे में तीन फ्लैग मीटिंग बेनतीजा

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तानी रेंजर्स ने अब तक बीएसएफ के उस जवान को वापस नहीं किया है, जो गलती से बॉर्डर लांघ गया था. इस घटना को 80 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन जवान की वापसी को लेकर पाकिस्तान की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है. वहीं, पश्चिम बंगाल में जवान के परिजन बेहद चिंतित हैं. उनके पिता ने बेटे की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है.

उधर, बीएसएफ अधिकारियों ने जवान को वापस लाने के लिए अब तक तीन बार पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की है. इसके बावजूद पाकिस्तान लगातार टालमटोल कर रहा है और जवान को सौंपने से इनकार कर रहा है. बीएसएफ ने जवान की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. अधिकारी लगातार पाकिस्तानी समकक्षों के संपर्क में हैं.

बता दें कि 182वीं बटालियन के कांस्टेबल किसानों को बॉर्डर के पास लगी बाड़ के पास ले जा रहे थे, तभी वे गलती से पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हो गए और रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया. बीएसएफ जवान वर्दी में थे और उनके पास उनकी सर्विस राइफल थी.

पाकिस्तान का रवैया
इस घटना के बाद बीएसएफ ने अपने जवान को वापस लाने के प्रयास शुरू किए. कई प्रयासों के बावजूद पाकिस्तान रेंजर्स ने अब तक जवान को वापस नहीं सौंपा है और उसके ठिकाने को लेकर कोई जानकारी देने से इनकार किया है.

बीएसएफ के अथक प्रयास
बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग के लिए कई बार मांग की, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी. इस घटना के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी बीएसएफ यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है. बीएसएफ अब रेंजर्स के साथ फील्ड कमांडर स्तर की बैठक कराने की कोशिश कर रही है, ताकि जवान को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाया जा सके.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...